फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's Department of Pharmaceutical Sciences QS World Rankings. Ranked 12th in the country

पीयू का औषधि विज्ञान विभाग क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में चमका.. देशभर में मिला 12वां स्थान

Thu, 04 Mar 2021 08:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
PU's Department of Pharmaceutical Sciences QS World Rankings. Ranked 12th in the country
चंडीगढ़। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के तहत विषयवार रैंकिंग बुधवार की देर शाम जारी की गई। इस रैंकिंग में पीयू का औषधि विज्ञान विभाग चमक गया है। देश के टॉप 12 संस्थानों में जगह मिली है। विभाग को इसमें 12वां स्थान मिला है। एशिया में इस विभाग को 251-300 ब्रैकेट में जगह मिली है। रैंकिंग जारी करने वाली एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर विश्वविद्यालयों की सूची में पीयू को 1001 प्लस ब्रैकेट में शामिल किया है, लेकिन पीयू इसे स्वीकार नहीं रही है। उनका तर्क है कि यह रैंकिंग केवल विषयवार आई है न कि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग।
विज्ञापन

पीयू के औषधि विज्ञान विभाग की अपने में एक अलग छाप है। यहां के वैज्ञानिक और शोधार्थियों का कार्य बेहतर है। यहां के कई वैज्ञानिक दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुए हैं। उनके शोध पेपरों का प्रभाव काफी अधिक है। पब्लिकेशन भी यहां से सर्वाधिक होते हैं। यही कारण है कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस विभाग को बेहतर जगह मिली है। आईक्यूएसी निदेशक डॉ. आशीष जैन का कहना है कि यह रैंकिंग विषयवार आई है, जिसमें औषधि विज्ञान विभाग ने बेहतर स्थान पाया है। ओवरऑल विश्वविद्यालय रैंकिंग जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed