फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab university Radio Station Completes 10 Years

पंजाब विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन ने पूरे किए 10 साल, ‘किताबी नवाब’ कार्यक्रम का होगा आगाज

Sun, 14 Feb 2021 02:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 14 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Panjab university Radio Station Completes 10 Years
पंजाब विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब विश्वविद्यालय के रेडियो स्टेशन ‘पीयू ज्योतिर्गमय 91.2 मेगाहर्ट्ज’ ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। विश्व रेडियो दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज की ओर से रेडियो स्टेशन के सफर पर प्रकाश डालते हुए इसकी उपलब्धियां बताई गईं।

विज्ञापन


इस अवसर पर रेडियो स्टेशन की समन्वयक डॉ. सुमेधा सिंह ने ‘किताबी नवाब’ कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही उन्होंने शिक्षा आधारित सामग्री के प्रसारण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान सीआईईटी, एनसीईआरटी के साथ हुए समझौते पर भी बात की गई। प्रो. अमरेंद्र बेहरा ने कहा कि इस समझौते के जरिए रेडियो स्टेशन का विकास होगा और विद्यार्थियों को नई जानकारियां हासिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुमेधा सिंह ने शिक्षा के लिए चल रहे अनेक कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे, दोपहर बाद तीन बजे व शाम को सात बजे यह कार्यक्रम आता है। इस अवसर पर चितकारा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. आशुतोष मिश्रा ने समाज के उत्थान में रेडियो के योगदान के बारे में बात की।


उन्होंने निजी रेडियो स्टेशनों को समाचार सामग्री प्रसारित करने के साथ-साथ उनकी सामग्री को पेटेंट कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। वहीं रेडिया चितकारा के प्रोग्रामिंग हेड डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि किस प्रकार वर्तमान तकनीक ने रेडियो को जनता के लिए अधिक सुलभ बना दिया है। इस माध्यम पर कई वर्षों तक काम करने वाले डॉ. सुरेश गौड़ ने रेडियो स्टेशनों पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed