{"_id":"5d3a141e8ebc3e6c987493dc","slug":"pu-notice-chandigarh-news-pkl3454815144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का पीयू को नोटिस, बैकलॉग क्यों नहीं भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का पीयू को नोटिस, बैकलॉग क्यों नहीं भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी किया है। सरकार ने पूछा है कि एससी एसटी व बीसी के रिक्त बैकलॉग पदों की भर्तियों क्यों नहीं की गई। इसको लेकर पीयू के पास कोई जवाब नहीं है। हालांकि अब बैकलॉग भर्तियों के लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं। यही नहीं शिक्षक व कर्मचारियों के लिए रोस्टर भी पीयू अभी तक लागू नहीं करवाया पाया है। रोस्टर तैयार हैं, लेकिन बैठक नहीं हो पा रही हैं। कई बार कर्मचारियों व शिक्षकों ने मांग की लेकिन समस्या हल नहीं हुआ। जानकारों का कहना है कि रोस्टर को लेकर शिक्षक व कर्मचारी एक मंच पर आने की तैयारी कर रहे हैं। वह प्रोटेस्ट कर सकते हैं।
पीयू में शिक्षकों व कर्मचारियों की भर्तियों का बैकलॉग अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए समय समय पर मांग की गई। कई बार शिक्षकों व कर्मचारियों को आश्वासन दिए गए लेकिन इन भर्तियों पर जवाब नहीं दिया गया। सूत्रों का कहना है कि अब पंजाब विधानसभा में यह मामला उठा तो पीयू से इसका जवाब मांगा गया है। माना जा रहा है कि पीयू इसको लेकर कटघरे में खड़ा है। हालांकि अपने बचाव के लिए रास्ते तलाशे जा रहे हैं।