फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU not serious on merger of small departments, proposal closed in files

छोटे विभागों के विलय पर पीयू गंभीर नहीं, प्रस्ताव फाइलों में बंद

Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
PU not serious on merger of small departments, proposal closed in files
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में ऐसे मुद्दों पर काम आगे बढ़ता नजर नहीं आ रहा, जिनके जरिए कैंपस साख बननी है। नैक के दौरे को लेकर कार्रवाई करनी थी, लेकिन अब तक छोटे विभागों के विलय की प्रक्रिया नहीं हो पाई जबकि कमेटी ने प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया था। यह प्रस्ताव फाइलों में ही बंद रह गया। पीयू का कहना है कि इस प्रस्ताव पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

नैक की टीम का दौरा अगले साल जुलाई में है। साढ़े छह साल में पीयू विभागों का विलय नहीं कर पाई। अभी भी इस प्रस्ताव को लेकर कोई गंभीरता नजर नहीं आ रही। तीन महीने पहले एक कमेटी बनाई गई थी, जिसको विलय को लेकर निर्णय लेना था। कमेटी ने दो माह तक काम किया और प्रस्ताव तैयार करके उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया, लेकिन इस पर आज तक मुहर नहीं लग पाई। वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि इस लापरवाही का दंश पीयू को झेलना होगा। यदि पीयू की ग्रेड गिरेगी तो इसके कई अन्य नुकसान होंगे। इस पर अब तक मुहर लगनी थी। शिक्षकों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण सुझावों पर पीयू को काम करना था जो नैक की टीम ने दिए थे, उन पर भी काम पूरा नहीं हो पाया। केवल छोटे-छोटे काम जरूर हुए। बड़े काम होते तो टीम अपने दौरे में उसी के हिसाब से नंबर भी देती। शिक्षकों ने पीयू से कहा है कि इस पर जल्द मुहर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed