फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU hostel open to registered researcher till March 5, order issued

पीयू छात्रावास पांच मार्च तक पंजीकृत शोधार्थी के लिए खुले, आदेश जारी

Wed, 10 Mar 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
PU hostel open to registered researcher till March 5, order issued
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावास पांच मार्च तक पंजीकृत शोधार्थियों के लिए खोल दिए गए हैं। इस संदर्भ में आदेश जारी हो गए। इसके अलावा एमडीएस के छात्रों के साथ-साथ परास्नातक अंतिम वर्ष के वह छात्र जो शोध प्रबंध से जुड़े हैं, वह भी छात्रावासों में रह सकेंगे। क्योंकि उन्हें प्रयोगशालाओं की आवश्यकता होती है। वह कैंपस आएंगे।
विज्ञापन

वीसी प्रो. राजकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। छात्रावासों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लड़कों के छात्रावास नंबर छह व छात्राओं के छात्रावास संख्या दो की कैंटीन खोलने के आदेश हुए हैं। छात्राओं के छात्रावास संख्या तीन व चार के बीच के गेट को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन विभागों के अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं, जिनमें विदेशी विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं, उन्हें कहा है कि विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री मुहैया कराएं। उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी कहा गया है कि छात्रावास में आने वाले विद्यार्थियों को कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाए। विद्यार्थियों को अपने टिफिन लाने होंगे, जो मेस से पैक होकर मिलेंगे। विद्यार्थी अपने कमरों में आकर खाना खा सकेंगे। नाई, धोबी आदि की सुविधाएं फिलहाल नहीं मिलेंगी। बाहरी लोगों का प्रवेश नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

60 लाख की छात्रवृत्ति को मंजूरी
कॉलेज विकास परिषद की ऑनलाइन हुई बैठक में वीसी प्रो. राजकुमार ने 60 लाख की छात्रवृत्ति को मंजूरी दी। इसका लाभ एड्स रोगी, दिव्यांग आदि ले सकेंगे। मेरिट के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए 1401 आवेदनों में से 1295 आवेदनों को सही पाया गया है। कॉलेजों के प्राचार्य व संकाय सदस्यों की भर्तियों के लिए आवेदन मेल के जरिए भी मांगे जाएंगे। इसके लिए अलग से ई-मेल तैयार होगा। फैकल्टी भर्ती के लिए आए पुराने आवेदन पीयू कैलेंडर के मुताबिक रद्द कर दिए गए हैं। नए सिरे से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed