फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU hostel 10 is getting vacant on the instructions of the administration, students angry

प्रशासन के निर्देश पर पीयू छात्रावास 10 को करवा रहा खाली, विद्यार्थियों ने जताया रोष

Fri, 30 Apr 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
PU hostel 10 is getting vacant on the instructions of the administration, students angry
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रावास खाली करवाने के विरोध में विद्यार्थियों ने वीरवार सुबह प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों पर पीयू महिला छात्रावास-10 को खाली करवा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार अभी इस छात्रावास में लगभग 25 छात्राएं रह रही हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि बुधवार रात को उन्हें बिना किसी नोटिस के पीयू प्रशासन ने वीरवार दोपहर तक छात्रावास खाली करने के निर्देश दे दिए। ऐसे संक्रमण के दौर में विद्यार्थी छात्रावास छोड़कर कहां जाएंगे, जबकि बहुत-सी जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है।
विज्ञापन

पीयू ललकार की अमन ने बताया कि ललकार और सथ की ओर से छात्रावास खाली करवाने के विरोध में वीरवार सुबह छात्रावास-10 के बाहर प्रदर्शन आयोजित करवाया गया। विद्यार्थियों ने मिलकर छात्रावास खाली नहीं करने की मांग को लेकर पीयू रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया है। विद्यार्थियों ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के पास विद्यार्थियों के छात्रावास खाली करवाने के अलावा और भी विकल्प है। चंडीगढ़ प्रशासन होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, एमएलए हॉस्टल और सामुदायिक केंद्र आदि जो खाली पड़े हैं, पहले इनका कोरोना इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल करे। इसके अलावा पीयू के पास भी सेक्टर-14 और 25 दोनों में कई गेस्ट हाउस है, जो इस समय खाली हैं। इनका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू विद्यार्थियों के खाने और रहने की सुविधा का रखे ध्यान
प्रदर्शनकर्ताओं ने बताया कि पीयू छात्रावासों में अभी शोधकर्ता ही रह रहे हैं। इनका अभी शोध का काम चल रहा है। ऐसे में उन्हें छात्रावास खाली करने का कहकर पीयू उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रही है, जबकि पीयू को संक्रमण के दौर में छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों के रहने, खान-पान और साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए।
पीयू छात्रावासों में रह रहे 700 से अधिक विद्यार्थी
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुखबीर कौर ने बताया कि विद्यार्थियों को छात्रावास खाली कर घर जाने के लिए नहीं बोला जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देश हैं कि उन्हें छात्रावास-10 इमरजेंसी के लिए चाहिए, इसलिए इसे खाली करवाया जाए। हम छात्रावास-10 में रह रही लड़कियों को दूसरे छात्रावास में शिफ्ट कर रहे हैं। लड़कियों को पसंद के छात्रावास में शिफ्ट होने का विकल्प भी दिया गया है। अभी छात्रावास में करीब 25 लड़कियां थीं, जिसमें से अधिकांश ने दूसरे छात्रावासों में शिफ्ट कर लिया है। पीयू में कुल 700 से अधिक लड़के-लड़कियां अभी विभिन्न छात्रावासों में रह रहे हैं।

कुछ समय पहले पुरुष छात्रावास में एक विद्यार्थी को हुआ था कोरोना
पंजाब विश्वविद्यालय ने छात्रावास में रह विद्यार्थियों पर पीयू से बाहर जाने पर कोई रोक नहीं लगाई है। प्रो. सुखबीर ने बताया कि सिर्फ रात के समय विद्यार्थियों को बाहर जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। अभी कुछ समय पहले पुरुष छात्रावास में एक लड़के को कोरोना संक्रमण हुआ था, हालांकि अब वह ठीक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed