फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU administration changed office hours after staff performance

कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद पीयू प्रशासन ने कार्यालयों का समय बदला

Tue, 18 May 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
PU administration changed office hours after staff performance
चंडीगढ़। पीयू में कोरोना से पिछले दिनों तीन कर्मचारियों की मौत के बाद अब कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने एक मंच पर आकर एडमिन ब्लॉक व वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पीयू को कुछ दिन के लिए बंद करने को कहा। कहा कि इससे कुछ खतरा टल जाएगा। इस प्रदर्शन के बाद पीयू के अधिकारियों ने शाम को बैठक की। मंगलवार व बुधवार को दो दिन कार्यालय सुबह नौ बजे से दो बजे तक खुलेंगे। 21 मई तक पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। 20 मई को बैठक कर अफसर अन्य निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

पीयू कैंपस में 50 फीसदी कर्मचारियों को रोस्टर के मुताबिक बुलाकर काम करवाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि शिक्षक घरों से कार्य कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। कुछ की मौत भी हो गई। ऐसे में खतरा लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग रखी कि कुछ दिन अवकाश कर दिया जाए। इसके अलावा कुछ कर्मचारी एडमिन ब्लॉक भी पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्रार को भी ज्ञापन दिया है। साथ ही इस मामले में जल्द निर्णय लेने को कहा है। इसके बाद पीयू ने शाम को बैठक करके निर्णय लिया। वीसी को ज्ञापन देने वालों में पीयू स्टाफ एसोसिएशन से डॉ. सुशील कुमार, संजीव वर्मा, रंजीत सिंह, रामानंद, संदीप ग्रोवर, प्रदीप पटोला, अश्वनी कुमार, बलवंत, हनी ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed