{"_id":"6470562ecf9bdfc6200ffd43","slug":"pseb-10th-result-2023-punjab-board-class-10th-result-today-at-pseb-ac-in-check-marksheet-topper-list-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB 10th Result: पहले तीन स्थानों पर बेटियां, 100 फीसदी अंकों के साथ फरीदकोट की गगनदीप कौर बनीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB 10th Result: पहले तीन स्थानों पर बेटियां, 100 फीसदी अंकों के साथ फरीदकोट की गगनदीप कौर बनीं टॉपर
Fri, 26 May 2023 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 02:31 PM IST
सार
10वीं का परीक्षा परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 रहा। विद्यार्थी शनिवार सुबह आठ बजे से परीक्षा परिणाम देख पाएंगे।
विज्ञापन
पीएसईबी 10वीं के रिजल्ट में पहले दो स्थान पाने वालीं गगनदीप और नवजोत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। फरीदकोट की गगनदीप कौर 100 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की टॉपर बन गई हैं। दूसरे स्थान पर फरीदकोट की ही नवजोत कौर रहीं उन्हें 650 मे से 648 नंबर मिले। वहीं तीसरे स्थान पर आईं मानसा की हरमनदीप कौर को 646 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
97.54 रहा परीक्षा परिणाम
10वीं का परीक्षा परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 रहा। विद्यार्थी शनिवार सुबह आठ बजे से परीक्षा परिणाम देख पाएंगे। परीक्षा में 2 लाख 81 हजार 327 स्टूडेंट्स बैठे थे। जिनमें से 2 लाख 74 हजार 400 पास हुए। 653 स्टूडेंट फेल हुए हैं। 6171 की रि अपीयर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट का परीक्षा परिणाम रहा 99 फीसदी
पठानकोट में 99.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं के परीक्षा परिणाम में सभी जिलों में 95 प्रतिशत या उससे अधिक का पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। बरनाला ने सबसे कम 95.96 प्रतिशत स्कोर किया है।
लड़कियों ने मारी बाजी
10वीं में 98.46 प्रतिशत लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का परिणाम 100 फीसदी रहा है। अर्बन क्षेत्र का परिणाम रुरल क्षेत्र से कम रहा। अर्बन एरिया का पास प्रतिशत 96.77 और रुरल एरिया का पास प्रतिशत 97.74 फीसदी रहा।
उर्दू और संगीत का रिजल्ट 100 फीसदी
संगीत गायन, वादन और उर्दू का परिणाम 100 फीसदी रहा। वहीं पंजाबी का पास प्रतिशत 99.19 फीसदी रहा।
टॉप करने वाली तीनों छात्राओं को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
सीएम भगवंत मान ने पीएसईबी 10वीं के नतीजों में पास हुए बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां फिर जीतीं...फरीदकोट जिला पहले दूसरे और मानसा जिला तीसरे स्थान पर रहा...सभी उत्तीर्ण बच्चों और अभिभावकों-शिक्षकों को बधाई...वादे के अनुसार अव्वल बच्चों को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।