फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   "Provide free waterCongress protests at the municipal corporation building; scuffle with police.

Chandigarh News: मुफ्त पानी दो.., कांग्रेस ने निगम भवन पर किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

Tue, 30 Jun 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
"Provide free waterCongress protests at the municipal corporation building; scuffle with police.
चंडीगढ़। शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नगर निगम भवन के बाहर प्रदर्शन किया। निगम सदन की बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं चंडीगढ़ सह प्रभारी चेतन चौहान ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस पार्षदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी हमारा अधिकार है तथा जनता से किया वादा पूरा करो लिखी तख्तियां लेकर निगम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


घेराव के प्रयास के दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग दोहराई। एचएस लक्की ने कहा कि 20 हजार लीटर मुफ्त पानी कोई राजनीतिक उपहार नहीं, बल्कि शहरवासियों का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम सदन में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद भाजपा और आम आदमी पार्टी की कथित मिलीभगत के कारण इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले प्रॉपर्टी टैक्स और फिर पानी के टैरिफ बढ़ाए गए, जबकि अब पार्किंग शुल्क बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। चेतन चौहान ने कहा कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस इस आंदोलन को वार्ड स्तर तक ले जाकर व्यापक जन आंदोलन का रूप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed