{"_id":"6ad52e28f369a7d10307c3ff","slug":"work-begins-to-improve-the-electricity-supply-system-in-samadhi-gate-and-madiwala-town-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1153114-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: समाधिगेट और माड़ीवाला टाउन में बिजली व्यवस्था सुधारने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: समाधिगेट और माड़ीवाला टाउन में बिजली व्यवस्था सुधारने का काम शुरू
विज्ञापन
अब गलियों में नहीं लटकेंगी बिजली की तारें, सिंगल वायर सिस्टम से मिलेगी राहत
मनीमाजरा। समाधिगेट इलाके और माड़ीवाला टाउन के कुछ हिस्सों में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस सप्ताह से सुधार कार्य शुरू किया गया है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) की ओर से किए जा रहे इस कार्य के तहत पुराने लंबे एलटी पोल और ओवरहेड बिजली तारों को हटाकर 6 मीटर ऊंचे फाइबर इंसुलेटेड पोल लगाए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत एक गली में 95 वर्ग मिलीमीटर क्षमता वाली मुख्य सिंगल वायर बिछाई जा रही है। इसके साथ दीवार पर जंक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे, जिनसे 6-6 घरों और दुकानों को अलग-अलग सिंगल वायर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस बदलाव से बिजली की ओवरहेड तारों के कारण होने वाले खतरे को कम करने और बिजली वितरण के दौरान होने वाले नुकसान में कमी लाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, गलियों में तारों के जाल से भी राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।
सीपीडीएल की ओर से किया जा रहा यह कार्य मनीमाजरा की बिजली व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस काम को शुरू करवाने और आगे बढ़ाने में क्षेत्र के एसडीओ ऑपरेशन अमित ढींगरा और सर्कल हेड ऑपरेशन बलबीर सिंह का योगदान सराहनीय है। जबकि पूरा कार्य जेई राम गोपाल की नेतृत्व में किया जा रहा है। भाजपा नेता अंकित अरोड़ा का कहना है कि मनीमाजरा की हर गली, बाजार में बिजली की तारों का जाल लटक रहा था, लेकिन इस सिंगल वायर सिस्टम से पूरा जाल हट जाएगा और बिजली की समस्या न मात्र रह जाएगी।