फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   provide 60 thousand government jobs in the year 2024

साल 2024 में 60 हजार सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य : मनोहर

Sun, 03 Dec 2023 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
provide 60 thousand government jobs in the year 2024
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि अगले 25 सालों में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश व देश की युवाशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में आर्थिक विकास को गति देने की अपार शक्ति है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए ‘मेक इन इंडिया‘, ‘स्किल इंडिया‘, ‘डिजिटल इंडिया‘, ‘स्टैंड अप इंडिया‘, और ‘स्टार्टअप इंडिया‘ जैसे अनेक कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि ये कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, स्वरोजगार के लिए हुनरमंद बनाने, डिजिटली दक्ष बनाने और अपना कारोबार शुरू करने में सक्षम बनाने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सरकारी नौकरियों को मिशन मैरिट में बदला है। युवाओं को योग्यता के आधार पर ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची‘ के एक लाख 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त, सरकारी नौकरियों में गरीब परिवारों के उम्मीदवारों को 5 अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान किया है। सरकार का इस वर्ष 60 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य है, जिनमें से 41 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यही नहीं, हमने युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार देने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनकी बदौलत प्रदेश में लगभग 32 लाख लोगों को रोजगार व स्वरोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि विदेशों में शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए विदेश सहयोग विभाग का गठन किया गया है। युवाओं के कॉलेज में ही निःशुल्क पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। अब तक 27 हजार से अधिक युवाओं के पासपोर्ट बनाये जा चुके हैं। उन्होंने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वे कृषि आधारित उत्पादों के लिए भी स्टार्टअप शुरू करते हुए आगे बढ़ें। साथ ही अनुसंधान के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन


युवाओं को सफलता के दिए मूल मंत्र
मुख्यमंत्री ने युवाओं को सफलता के मूल मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में वे अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें। सकारात्मक सोचें, अनुशासित और धैर्यवान रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, समय का सदुपयोग करें और समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहें। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अगले 25 वर्षों में प्रदेश व देश को सतत विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनका साथ चाहा और उन्हें इन मंत्रों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed