फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protesting Farmers will block KMP Expressway for 24 hours from today morning

किसान आंदोलन : आज 24 घंटे तक केएमपी एक्सप्रेसवे जाम करेंगे किसान, 20 कंपनियां तैनात

Sat, 10 Apr 2021 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Apr 2021 01:14 AM IST
सार

  • किसान 10 अप्रैल को सुबह 8 से 11 अप्रैल 8 बजे तक केएमपी को रखेंगे जाम
  • पुलिस ने वाहनों को केएमपी तक जाने से रोकने के लिए 16 स्थानों पर लगाए नाके

विज्ञापन
Protesting Farmers will block KMP Expressway for 24 hours from today morning
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर संघर्षरत किसान संगठनों के केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे 24 घंटे तक जाम रखने के आह्वान के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। केएमपी पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 कंपनी लगाई गई हैं। ये कंपनियां छह डीएसपी और 17 इंस्पेक्टर के मार्गदर्शन में काम करेंगी। जाम के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। किसान संगठनों से कानून व्यवस्था हाथ में न लेने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को केएमपी की तरफ नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।  

विज्ञापन


किसान संगठन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर हैं। कुंडली बॉर्डर पर हजारों किसान डटे हैं। बॉर्डर से वाहनों का आवागमन ठप है। किसानों ने शनिवार को सुबह आठ बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे केएमपी जाम रखने की चेतावनी दे रखी है। केएमपी पर छह डीएसपी के नेतृत्व में 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 12 व पुलिस की आठ कंपनी तैनात रहेंगी। 6 डीएसपी के साथ 17 इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही राई, कुंडली व खरखौदा थाना में सुरक्षा टीम बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


16 स्थानों पर लगे नाके
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने किसानों के केएमपी जाम को लेकर 16 स्थानों पर पुलिस नाके लगाए हैं। इन सभी नाकों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर गतिविधि और वाहनों पर नजर रखेंगे। पुलिस ने बहालगढ़ चौक, केएमपी, केजीपी, मुरथल, गन्नौर, पिपली, पिपली टोल प्लाजा, बारोटा चौक और शहर में कई मार्गों पर नाके लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों के लिए जारी की सलाह

पुलिस ने वाहन चालकों के लिए नई सलाह जारी की है। नेशनल हाईवे-44 पर जम्मू, हिमाचल, चंडीगढ़ व अंबाला की तरफ से भारी वाहन यूपी के नोएडा व गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालकों को करनाल से शामली और पानीपत से सनौली होते हुए जाने को कहा गया गया है। इसी तरह नेशनल हाईवे-71ए के जरिए गोहाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ से आने वाले हल्के वाहन दिल्ली व गुरुग्राम जाने के लिए गन्नौर-खुबडू डबल नहर रोड व नेशनल हाईवे-44 का इस्तेमाल करते हुए बहालगढ़ से बागपत, खेकड़ा, लोनी बॉर्डर से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं। सोनीपत से दिल्ली जाने वाले हल्के वाहन चालक लामपुर बार्डर, सफियाबाद, मनौली, दहिसरा से होते हुए जा सकते है।

किसानों के केएमपी पर 24 घंटे के जाम की चेतावनी को लेकर पुलिस अलर्ट है। हर स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार हैं। पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। जिले में हर गतिविधि पर नजर रहेगी। डीएसपी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर मौजूद रहेंगे। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

किसान 13 को दिल्ली के बॉर्डर पर मनाएंगे बैसाखी 
13 अप्र्रैल को बैसाखी का पर्व दिल्ली के सभी बॉर्डर पर मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा। एक मई को दिल्ली के बॉर्डर पर मजदूर दिवस मनाया जाएगा। किसानों का कहना है कि इस दिन सभी कार्यक्रम मजदूर और किसान एकता को समर्पित होंगे। 

मई के पहले हफ्ते में संसद कूच किया जाएगा। किसानों का दावा है कि इस पैदल मार्च में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से होगा। अपने गांव व शहरों से किसान दिल्ली बॉर्डर तक अपने वाहनों से आएंगे। इसके बाद दिल्ली बॉर्डर से संसद तक पैदल मार्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed