फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protested by putting posters of Punjabi films on public toilets

Chandigarh News: पंजाबी फिल्म के पोस्टर सार्वजनिक शौचालय पर लगाकर जताया विरोध

Tue, 04 Jul 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Protested by putting posters of Punjabi films on public toilets
मोहाली। पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा-3 को लेकर विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमिंदर भट्टी की अगुवाई में फेज-2 के सार्वजनिक शौचालय के सामने इस फिल्म का विरोध किया गया। इस दौरान उनके साथ शिवसेना हिंद के पंजाब लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट चेतन शर्मा व अन्य सदस्य भी मौजूद थे। भट्टी ने कहा कि फिल्म में एक सीन फिल्माया गया है जिसमें दिखाया कि हवन किया जा रहा है और पवित्र अग्नि पर फिल्मी कलाकार पानी की बाल्टियां भरकर डाल रहे हैं। इस दृश्य को देखकर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके अलावा एक अन्य दृश्य पर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

परमिंदर भट्टी ने कहा कि इसे लेकर शिवसेना हिंद ने एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग को शिकायत दी है। भट्टी ने कहा कि जिस प्रकार से फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान किया गया है, उसे लेकर शिवसेना हिंद ने इस फिल्म के सभी कलाकारों का विरोध करते हुए सार्वजनिक शौचालय के बाहर प्रदर्शन किया। फिल्म के पोस्टर सार्वजनिक शौचालय में चस्पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed