फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest started on the change in admission of MD and MS of GMCH-32

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के एमडी और एमएस के प्रवेश में हुए बदलाव पर विरोध शुरू

Sun, 06 Aug 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Protest started on the change in admission of MD and MS of GMCH-32
चंडीगढ़। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग के निर्देश पर जीएमसीएच-32 के एमडी और एमएस में प्रवेश के मानकों में किए गए बदलाव पर विरोध शुरू हो गया है। जीएमसीएच 32 से एमबीबीएस किए छात्रों और उनके अभिभावकों ने शनिवार को कॉलेज में बैठक की। वहीं, प्रवेश के मानकों में किए बदलाव को लागू न करने के लिए प्रशासक, उनके सलाहकार और कॉलेज की डायरेक्टर प्रिंसिपल को व्यक्तिगत रूप से मेल कर उनसे आग्रह किया है। छात्रों और उनके अभिभावकों का कहना है कि चंद लोगों के फायदे को ध्यान में रखकर किए गए बदलाव से चंडीगढ़ के युवाओं का भविष्य अंधकारमय होगा। एक अभिभावक ने बताया कि जिस बदलाव को स्वास्थ्य विभाग की 11 सदस्यीय विशेषज्ञों की कमेटी लागू न करने की सलाह दे चुकी है, उसे भी दरकिनार कर दिया गया है। अपने विशेषज्ञों की राय को भी दरकिनार कर मानकों में मनमाने तरीके से बदलाव किया गया। उस कमेटी ने पुरानी पॉलिसी को सही ठहराते हुए उसमें कोई बदलाव न करने को कहा था। बता दें कि नए बदलाव में जीएमसीएच-32 को आईपी पूल (आईपीएंडयूटी) और यूटी पूल के तहत योग्य आवेदकों की एनईईटी-पीजी रैंक के आधार पर एक सामान्य मेरिट सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इससे जीएमसीएच-32 से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को इंस्टीट्यूशनल और यूटी पूल की बजाय इन दोनों में से सिर्फ एक के माध्यम से प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


एमडी और एमएस का विवरणिका जारी
जीएमसीएच-32 कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को एमडी और एमएस कोर्स में दाखिले के लिए विवरणिका जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त की शाम चार बजे तक इन कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 14 अगस्त को योग्य अभ्यर्थियों की कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट पर सूची जारी की जाएगी। एमडी और एमएस कोर्स की पहली काउंसलिंग 16 अगस्त को, दूसरी 4 सितंबर और तीसरी 25 सितंबर को होगी। इसके बावजूद भी अगर इन कोर्स में कोई सीट खाली रह जाती है तो उसके लिए 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एमडी और एमएस कोर्स के लिए अभ्यर्थी को gmch.gov.in वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन करना होगा। जनरल और ईडब्ल्यूएस कोटा के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क दो हजार रुपये और एससी और थर्ड जेंडर के लिए एक हजार रुपये फीस तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed