{"_id":"590f6fbf4f1c1b505485134c","slug":"protest-in-zirakpur-nk-sharma-zirakpur-mla-nk-sharma-akali-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर: पहले धरना दिया फिर महिलाओं ने ठेके पर ताला जड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर: पहले धरना दिया फिर महिलाओं ने ठेके पर ताला जड़ दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 08 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
लोहगढ़ में महिलाओं ने ठेके पर जड़ा ताला
लोहगढ़ में खुले शराब के ठेके के विरोध में रविवार को विधायक एनके शर्मा के नेतृत्व में कालोनी वासियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और साथ ही आबकारी अधिकारियों की कारगुजारी के प्रति रोष व्यक्त किया। मामले की सूचना पर आबकारी विभाग ने शराब ठेके को तुरंत बंद करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब दस बजे कालोनी की महिलाओं ने ठेके के शटर पर ताला लगा दिया। वहीं, महिलाओं के जाने के बाद ठेकेदार ने ताला तोड़ दिया और ठेका खोलकर फिर से शराब बेचनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी कालोनी वासियों को मिली तो वह इकट्ठा होकर हलका विधायक के पास पहुंच गए।
इसके बाद विधायक की अगुवाई में कालोनी वासियों ने शराब ठेके के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारी ठेका हटवाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ठेका बंद करवा दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शराब ठेका नेशनल एवं स्टेट हाईवे से 500 मीटर दूर खोला जाएगा। इस कारण आबकारी विभाग ने ठेके को हाईवे से हटाकर लोहगढ़ गांव में शिफ्ट कर दिया है। जहां पर शराब का ठेका खोलने को इजाजत दी गई है, उसके आसपास स्कूल, मंदिर व गुरुद्वारा साहिब है।
एक्साइज अफसर सूरूप सिंह ने बताया कि लोहगढ़ वासियों के विरोध के बाद ठेका बंद करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करके लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का जायजा लेंगे, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।