फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest in chandigarh, Harmohan dhawan, chandigarh news

राजनीति में फिर सक्रिय हुए हरमोहन धवन, रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ किया प्रदर्शन

Wed, 19 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Protest in chandigarh, Harmohan dhawan, chandigarh news
धवन के नेतृत्व में रेहड़ी-फड़ी वालों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के नेतृत्व में चना-भठूरे, गोल गप्पे और चाट बेचने वालों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें लाइसेंस फीस जो 1600 से बढ़ाकर 24 हजार की गई है उसे कम करने की मांग की गई। धवन ने हाल ही में जन कल्याण मंच का गठन किया है, इस मंच के नेतृत्व में ही यह प्रदर्शन किया गया है। कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि फीस पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेशों में भाजपा की सरकारें जन-कल्याण योजनाओं से जनता को राहत दिलाने में जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन पार्किंग फीस, बिजली-पानी की दरें बढ़ाने, प्रॉपर्टी टैक्स जैसे अन्य कई टैक्स लगाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


धवन ने कहा कि लाइसेंस फीस बढ़ाने का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता। यह बात सच है कि सरकार सबको नौकरी नहीं दे सकती। ऐसे में गरीब स्व-रोजगार कर सर्दी, गर्मी, बरसात, आंधी-तूफान के बीच रहकर किसी तरह अपने बच्चों को पाल रहे हैं। प्रशासन इनपर सहानुभूति जताने के बजाय इनकी लाइसेंस फीस बढ़ाकर इन्हें परेशान कर रहा है। प्रदर्शनकारियों में संतोष शर्मा, मेवा राम, रामशरण, योगराज, कश्मीरी लाल शर्मा, राकेश सूद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed