फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest for Demand for removal of wine shop

शराब का ठेका हटाने की मांग के लिए प्रदर्शन

Fri, 10 Oct 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर Updated Fri, 10 Oct 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest for Demand for removal of wine shop
गांव के मुख्य मार्ग पर बने ठेका हटाने की मांग के लिए गांव रामखेड़ी के ग्रामीणों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर जगाधरी रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर ठेका होने से गांव की महिलाओं और लड़कियों के आए दिन शराबियों की छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा लगाए जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, जाम की सूचना मिलते ही बिलासपुर डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी की ओर से मामले में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


गांव रामखेड़ी निवासी साबहसिंह, गुरमीत सिंह, कुलबीर, गुरजंट, जगतार, सतबीर, बलकार, बेअंत कौर, रजविंद्र, सलोचना, फुलों, महिंद्रों सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि उनके  गांव की मुख्य सड़क पर देसी शराब का ठेका है। जहां सारा दिन शराबी और शरारती लोग जमा रहते है। रामखेड़ी चाऊवाला गंाव के लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं, लेकिन शराब का ठेके के कारण सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि शराबी यहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल को आए दिन छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है। जब इसका विरोध किया जाता है तो शराबी और शरारती लोग मारपीट पर उतर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे पुलिस सहित डीसी को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। साहब सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके रिश्तेदार से शराब के नशे में कुछ लोगों ने गाली गलौच की और विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी थी। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं महिलाओं ने आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ठेके पर बैठे लोगों ने गांव की मानसिक रूप बीमार महिला के साथ छेड़छाड़ की। लोगों कहा कि यदि जल्द से जल्द ठेका न हटाया गया तो वे आंदोलन करेंगे। जाम की सूचना पर एसडीएम पूजा चांवरिया ने डीएसपी अजय सिंह राणा को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। इस पर डीएसपी बिलासपुर अजय सिंह राणा, एएसआई रजिंद्र सिंह एसए गुलजार सिंह ने मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने लोगों को समस्या के हल का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed