{"_id":"56f7f5cf4f1c1b9e3ff14eb5","slug":"proposal-for-low-height-overbridge-on-baltana-light-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, बलटाना लाइट प्वाइंट पर बनेगा लो हाइट का ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, बलटाना लाइट प्वाइंट पर बनेगा लो हाइट का ओवरब्रिज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 28 Mar 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
ओवर ब्रिज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर से शिमला और कालका जाने वाले वाहनों को अब लाइट प्वाइंट पर ठहरना नहीं पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वाहन चालकों की मुश्किल का हल खोज लिया है।
विज्ञापन
जीरकपुर पुल के नीचे से गुजरने वाले रोड को चौड़ा किया जा रहा है और साथ ही इसी रास्ते पर हल्के वाहनों के लिए एक लो हाइट का ओवरब्रिज भी प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए प्रस्ताव सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जा चुका है। मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलते ही इसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर ओसी माथुर ने बताया कि जीरकपुर और पंचकूला की ओर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह प्लानिंग की गई है। जीरकपुर पुल के नीचे की सड़क को चौड़ी करके दस मीटर किया जा रहा है। अभी यह सड़क दो लेन की है और चौड़ी होने के बाद तीन लेन की हो जाएगी। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को निकलने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
लाइट प्वाइंट पर नहीं रुकेंगे हल्के वाहन
जीरकपुर के लाइट प्वाइंट के आगे निकलने के बाद लाइट वेट वाहनों को निकलने के लिए एक ओवरब्रिज प्लान किया गया है। लाइट प्वाइंट से निकलने के बाद लाइट वेट वाहन बिग बाजार के सामने से गुजरते हुए ओवरब्रिज पर हो जाएंगे। यह ओवरब्रिज बलटाना लाइट प्वाइंट के ऊपर से निकाला जाएगा और उससे कालका-शिमला हाईवे को सीधा कनेक्ट किया जाएगा। इससे लाइट प्वाइंट पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
रोजाना लगता है इस प्वाइंट पर जाम
बलटाना और के-एरिया लाइट प्वाइंट पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इस प्वाइंट पर पंचकूला, बलटाना, जीरकपुर का लोकल ट्रैफिक और शिमला हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों के साथ चंडीगढ़ से शिमला की ओर जाने वाले ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस कारण जाम की स्थिति रहती है।
कालका-शिमला हाईवे पर लगाए साइन बोर्ड
प्रोजेक्ट मैनेजर ओसी माथुर के अनुसार कालका-शिमला हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए इंट्री और एग्जिट के 18 साइन बोर्ड लगाए गए हैं। सर्विस लेन से पुल पर आने के लिए इंट्री के और पुल से सर्विस लेन पर जाने के लिए एग्जिट के साइन बोर्ड हैं। इससे पुल के ऊपर से आने वाले और सर्विस लेन पर चलने वाले वाहनों के बीच भिड़ंत होने की संभावना नहीं रहेगी।