फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   property tax, mohali property tax, tax payers, tax news, mohali news, tax, mohali

प्रॉपर्टी टैक्स: मोहाली में 10 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं 4952 बकाएदार

Sat, 02 Apr 2016 06:46 PM IST
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 02 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
property tax, mohali property tax, tax payers, tax news, mohali news, tax, mohali
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
मोहाली में 4952 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर कर नगर निगम को ठेंगा दिखा दिया है। इन लोगों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल और रिहायशी श्रेणियों के लोग शामिल हैं। वहीं, निगम ने कहा है कि तय समय में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली हर हाल में की जाएगी। जरूरत पड़ी तो लोगों की प्रॉपर्टी कुर्क कर टैक्स की वसूली की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निगम प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए साल के शुरुआत  में ही सक्रिय हो गया था। इसके लिए लोगों को फोन पर मैसेज के जरिए अलर्ट भी भेजे गए थे। साथ ही शहर के सभी इलाकों में लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी करवाई गई थी। इसके बाद भी कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा।
विज्ञापन


निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के 659 लोग, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी के 293 और रिहायशी इलाके के 4000 लोग शामिल हैं। इनसे निगम को करीब 10 करोड़ रुपये का चूना लगा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, प्रॉपर्टी टैक्स से होने वाली आय शहर के विकास पर ही खर्च की जाती है। लेकिन, इससे निगम की भविष्य की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने लोगों को नोटिस भेजने शुरू किए
अब लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स के साथ 20 जुर्माना और पूरी रकम पर 18 प्रतिशत ब्याज देना होगा। वहीं, निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले लोगों को आखिरी वार्निग नोटिस भेजना शुरू कर दिए है। इसके बाद कुर्की की प्रक्रिया होगी।

शहर के कई थाने हो सकते हैं सील
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने के चलते शहर के कई थानों समेत विकास भवन की बिल्डिंग को निगम सील कर सकता है। पुलिस विभाग को कुल 50 लाख व विकास भवन पर 25 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा करने में एनआरआई आगे
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों की सूची में सबसे आगे एनआरआई हैं। जिनकी अधिकतर प्रॉपर्टी खाली पड़ी है। इसके अलावा जेसीटी समेत कई ऐसी फैक्ट्रियां हैं, जोकि बंद हो चुकी है। इनके मामले कोर्ट में होने के चलते भी टैक्स की वसूली में दिक्कत आ रही है।

घरों पर लगेंगे नोटिस, होगी वीडियोग्राफी
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वाले लोगों को निगम ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। वहीं, जो घर बंद मिल रहे हैं। उनके बाहर नोटिस चिपकाए जा रहे हैं। साथ ही उनकी वीडियोग्रॉफी करवाई जा रही है, ताकि ऐसे लोगों का पुख्ता रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

टैक्स बचाने के लिए उद्योगपति कर रहे हैं खेल
अधिकारियों का कहना है शहर के कुछ इंडस्ट्रलिस्ट टैक्स बचाने के लिए खेल कर रहे हैं। कई उद्योगपतियों की शहर में एक से अधिक प्रॉपर्टी हैं। लेकिन वह टैक्स एक ही का भर रहे हैं। उनका कहना है कि निगम ने कार्रवाई करने के लिए ऐसे सभी इंडस्ट्रलिस्ट की सूची तैयार कर ली है। अगर उन्होंने टैक्स नहीं भरा तो उनकी प्रॉपर्टी भी अटैच होगी।


8 करोड़ की करनी है वसूली
निगम ने साल 2015-16 में कुल 21 करोड़ रुपये वसूले हैं। जिनमें करीब 11 करोड़ रुपये पिछले दो सालों का है। निगम को उम्मीद है कि शेष राशि से करीब 8 करोड़ रुपये की वसूली इस साल में कर ली जाएगी। जिसमें 5 करोड़ इस साल और 3 करोड़ रुपये साल 2013-14-15 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed