फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   property of anuradha bali or fiza will be distributed in sisters

बहनों को मिलेगी फिजा की करोड़ों की संपत्ति

Thu, 27 Nov 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 27 Nov 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
property of anuradha bali or fiza will be distributed in sisters

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद की दूसरी पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा की संपत्ति मामले में वीरवार को जिला अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


अदालत ने फिजा की तीनों बहनों को उसकी करोड़ों की संपत्ति का वारिस घोषित किया है। तीनों बहनों में मोनिका शर्मा, अंजली रामसूदन व अद्विती शर्मा शामिल हैं। अब सारी संपत्ति उन्हें ही मिलेगी।
विज्ञापन


अक्तूबर 2012 में फिजा की तीनों बहनों ने करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति और पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए सामान पर अपना हक जताया था।

इसको लेकर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी। सितंबर 2014 में पुलिस ने केस को बंद कर दिया था। पुलिस का कहना था कि फिजा की मौत कुदरती थी। वहीं, एसडीएम ने अदालत में केस की क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से रहस्यमयी हालत में शव मिला था

property of anuradha bali or fiza will be distributed in sisters

फिजा की बहन मोनिका जीरकपुर, अंजली मॉरीशियस और अद्विती बिहार में रहती है। यह केस मोनिका की तरफ से देखा जा रहा था क्योंकि वह लोकल रहती थी। यह केस मोनिका शर्मा बनाम जनरल पब्लिक के नाम पर चल रहा था।

इससे पहले एक बार फिजा की बहनों ने अदालत से अपील की थी जब तक केस अदालत में पेंडिंग है तब तक उन्हें फिजा की तमाम संपत्ति जिसमें फिजा की दो कारें व सेक्टर-48 स्थित उसका मकान उन्हें दिया जाए।

गौरतलब है कि छह अगस्त 2012 को फिजा का सेक्टर-48 स्थित घर से रहस्यमयी हालत में शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने इस केस की कई पहलुओं से जांच की। पुलिस ने केस में धारा-174 की कार्रवाई करते हुए अपनी क्लोज रिपोर्ट अदालत में फाइल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed