फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property consultants demanded implementation of Apartment Act in Chandigarh

प्रॉपर्टी कंसल्टेट्स ने की चंडीगढ़ में अपार्टमेंट एक्ट लागू करने की मांग

Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Property consultants demanded implementation of Apartment Act in Chandigarh
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण दर 0.15 पर पहुंच चुकी है। शहर के अस्पतालों की ओपीडी पूर्व की तरह संचालित हो रही है लेकिन संक्रमण को लेकर कुछ अस्पताल अब भी सजग हैं। जीएमसीएच 32 अस्पताल प्रशासन ओपीडी में आने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच करवा रहा है। हालांकि ओपीडी में काफी संख्या में गैर कोविड मरीज आने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोरोना के चौथी लहर का खतरा भी बरकरार है, इसलिए एहतियात के तौर पर कुछ विभागों की ओपीडी में आरटीपीसीआर कराई जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि जिन विभागों में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है, उन ओपीडी में आने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। इसमें सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और मेडिसिन विभाग शामिल हैं। डॉ. सुधीर ने बताया कि जांच को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता है क्योंकि ऐसा करने पर संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन संभव नहीं होगा। अगर संक्रमण फैला तो अचानक अस्पताल में सभी चपेट में आ जाएंगे, इसलिए अलग-अलग विभागों में सर्विलांस के लिए जांच जारी रखा गया है।
विज्ञापन

मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा बाधित
डॉ. सुधीर ने बताया कि जिन विभागों की ओपीडी में आरटीपीसीआर जांच चल रही है, वहां मरीजों का इलाज बाधित नहीं हो रहा। नमूना लेने के बाद मरीजों को उसी दिन परामर्श दिया जा रहा है। उन मरीजों में से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे सूचित कर दिया जाता है और ओपीडी में सैनिटाइजेशन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed