फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   promotion will not be in hometown

अब होमटाउन में नहीं होगी अफसरों की प्रमोशन

Tue, 25 Aug 2015 03:36 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Tue, 25 Aug 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
promotion will not be in hometown

अफसरों की प्रमोशन अब होमटाउन में नहीं होगी। सरकार ने इसे लेकर लेकर बेहद सख्त फैसला लिया है। अब विभागीय अफसरों को यदि तरक्की चाहिए तो उन्हे दूसरे जिले में जाकर अपनी सेवाएं देनी होगी।

विज्ञापन


हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रोमोशन पॉलिसी के तहत इस फैसले को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस बाबत सूबे के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिलों में शिक्षा विभाग का राजपत्रित अफसर यदि तरक्की पाता है, तो उनकी पोस्टिंग दूसरे जिले में होगी और संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी जल्द उन्हे अपने जिले से रीलिव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग में स्वीकार नहीं होगी होमटाउन की इच्छा

promotion will not be in hometown

हरियाणा शिक्षा विभाग अपने अंतर्गत राजपत्रित अफसरों को प्रोमोशन देने से पहले उनकी काउंसलिंग करवाती है। जिसमें उनसे ये पूछा जाता है कि वे अपने-अपने स्वेच्छा से उन जिलों का चयन कर सकते हैं, जहां वे तरक्की पाने के बाद काम करना चाहते हैं।

अमूमन तरक्की पाने वाले सभी अफसर इस दौरान अपने होम टाउन में ही रहने की इच्छा जता देते थे। लेकिन अब काउंसलिंग में अफसरों की होमटाउन पाने की इच्छा स्वीकार ही नहीं होगी। उन्हे प्रोमोशन पाने के बाद दूसरे जिले में जाकर ही अपने सेवाएं देनी पड़ेगी।

पहले सिफारिश से पा जाते थे होमटाउन

promotion will not be in hometown

शिक्षा विभाग में बीईओ, बीईईओ, डिप्टी डीईओ, डीईओ, डीपीसी इत्यादि पदों पर समय-समय पर नियुक्तियां होती रहती है। इन सभी पदों पर काम करने वाले अफसर किसी न किसी जिले में तैनात होकर संबंधित जिला शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देते हैं।

अभी तक होता यह था कि प्रोमोशन के दौरान काउंसलिंग में ये अफसर होमटाउन पाने की इच्छा करते थे और फिर अप्रूच व जुगाड़ लगाकर अपने-अपने होमटाउन में ही तरक्की पा लेने में कामयाब हो जाते थे।

मगर अब शिक्षा विभाग के आला अफसरों का सोचना है कि ऐसी परिस्थितियों में अच्छे अफसरों की सेवाएं भी केवल एक जिले तक ही सीमित रह जाती थी। वे अपनी अप्रूच और जुगाड़ से सालों होमटाउन में ही काट देते थे। लेकिन शिक्षा विभाग के आला अफसरों ने प्रोमेशन पॉलिसी में ये सख्त निर्देश दे दिए हैं कि जो अफसर प्रोमोशन पाएगा, उसे गृहनगर नहीं दिया जाएगा।

ये व्यवस्था अभी सिर्फ राजपत्रित अफसरों के संदर्भ में जारी की गई है, मगर शिक्षा विभाग के सूत्र बताते हैं कि ये व्यवस्था बाद में लिपिकिय स्टाफ पर भी लागू हो सकती है।

उधर, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर कादियान के अनुसार शिक्षा विभाग उन सभी निर्देशों की पालना करेगा, जो हाईकमान से आएंगे और शिक्षा विभाग की ये पॉलिसी सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed