{"_id":"67ddcb08fed20ef82f005343","slug":"promotion-stars-will-increase-on-the-shoulders-neither-salary-will-increase-nor-any-additional-allowance-will-be-given-chandigarh-news-c-16-pkl1091-663365-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कंधे पर बढ़ेंगे प्रमोशन के स्टार, न बढ़ेगी सैलेरी और न ही कोई अतिरिक्त अलाउंस मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कंधे पर बढ़ेंगे प्रमोशन के स्टार, न बढ़ेगी सैलेरी और न ही कोई अतिरिक्त अलाउंस मिलेगा
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस जल्द ही काफी संख्या में जवानों को तरक्की का तोहफा देने वाली है। हालांकि शुक्रवार को मुख्यालय की ओर से आठ एएसआई व एक एसआई को लोकल रैंक देकर प्रमोशन देने की लिस्ट जारी कर दी गई है। इन जवानों के कंधों पर प्रमोशन के स्टार तो बढ़ जाएंगे, लेकिन इसमें इनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं होगी और न ही उन्हें कोई अतिरिक्त अलाउंस मिलेगा।
मुख्यालय की ओर से जारी लिस्ट में सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को लोकल रैंक देकर इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है। एएसआई अमर सिंह, सुरिंदर सिंह, कर्मवीर सिंह, ईश्वर सिंह, सुरेश कुमार, दविंदर सिंह, कृष्ण कुमार और बहादुर सिंह को सब इंस्पेक्टर के पद पर दो स्टार लगाकर प्रमोशन दी गई है। लोकल रैंक में यह कोई भी इस पद के अनुसार क्लेम नहीं कर पाएंगे।