{"_id":"62b76ac08164d41f61225840","slug":"prohibition-on-parking-the-vehicle-in-the-waiting-room-built-in-front-of-the-new-opd-chandigarh-news-pkl45474472","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ओपीडी के सामने पार्किंग में बने प्रतीक्षालय में वाहन खड़े करने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ओपीडी के सामने पार्किंग में बने प्रतीक्षालय में वाहन खड़े करने पर रोक
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई न्यू ओपीडी बिल्डिंग के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में कोरोना काल में मरीजों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय में अब पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों की ओर से गाड़ियां नहीं खड़ी करवाई जा रही हैं। पीजीआई प्रशासन ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार से जवाब तलब किया है। वहीं बिना निर्देश के अवैध तरीके से कार पार्किंग पर पूर्ण रोक का आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी में पीजीआई प्रशासन ने मरीजों के परिजनों की सहूलियत के लिए मल्टीलेवल पार्किंग के प्रथम तल पर प्रतीक्षालय बनाया था, जो अब भी मौजूद है लेकिन स्थिति सामान्य होने पर ओपीडी का पूर्ण संचालन शुरू कर दिया गया है। ऐसे में पार्किंग के लिए जगह की कमी होने पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने प्रतीक्षालय में अवैध तरीके से वाहनों की पार्किंग शुरू कर दी। इससे वहां प्रतीक्षा कर रहे मरीजों व उनके परिजनों पर खतरा मंडराने लगा था। हैरानी की बात यह है कि पीजीआई प्रशासन ने पार्किंग के टेंडर में प्रतीक्षालय वाले स्थान को शामिल ही नहीं किया था।
अमर उजाला ने प्रतीक्षालय में आसरा लिए मरीजों व उनके तीमारदारों की समस्या को उठाते हुए 23 जून को प्रतीक्षालय में बनाया पार्किंग, जमीन पर लेटे मरीजों के सामने दौड़ा रहे कार शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
कोट-
शिकायत के आधार पर जांच कर मरीजों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय में अवैध रूप से की जा रही वाहनों की पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
-कुमार गौरव, डीडीए व प्रवक्ता पीजीआई