फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professor of Jalandhar NIT accused of harassment dismissed

Jalandhar: छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोफेसर एनआईटी से बर्खास्त, महिला सेल की रिपोर्ट पर कार्रवाई

Mon, 12 Feb 2024 07:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 07:03 PM IST
सार

छात्राओं ने आरोप लगाए थे कि प्रोफेसर ने पेपर में पास करवाने का लालच देकर उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की है। इसको लेकर एनआईटी में खासा हंगामा भी हुआ था। शिकायत करने वाली लड़की ने शिकायत करीब 15 दिन पहले संस्थान के वुमेन सेल को दी थी।

विज्ञापन
Professor of Jalandhar NIT accused of harassment dismissed
जालंधर एनआईटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर को छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में प्राथमिक स्तर पर दोषी पाया गया है, जिसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि तीन दिन पहले प्रबंधक कह रहे थे कि ऐसा कोई मामला संस्थान में नहीं हुआ है। यहां तक कि पुलिस अधिकारी भी साफ कर रहे थे कि ऐसी घटना नहीं घटी है।

सोमवार को एनआईटी के डायरेक्टर विनोद कुमार कननौजिया ने कहा कि संस्थान के महिला विभाग में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसकी जांच आंतरिक महिला उत्पीड़न कमेटी ने जांच की। सारी जांच होने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर हमने बोर्ड ऑफ गवर्नेंस को कार्रवाई के लिए रेकमेंडेशन दी थी। बोर्ड ऑफ गवर्नेंस मिनिस्ट्री के अधिकारी भी साथ बैठते हैं। सभी तथ्यों की गहराई से जांच की गई और फिर एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन


डायरेक्टर विनोद कुमार कनोजिया ने कहा- शिकायत करने वाली लड़की ने शिकायत करीब 15 दिन पहले संस्थान के वुमेन सेल को दी थी। शिकायत मिलने के बाद कमेटी गठित करने और जांच करने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए सारी प्रक्रिया को इतना समय लगा। हमने दोनों पक्षों के बयान सुने, लड़की से सभी तथ्य लिए। सभी तथ्यों की जांच के बाद उक्त कार्रवाई की गई। शिकायत दो छात्राओं द्वारा की गई थी। दोनों छात्राएं एमबीए की थी, आरोपी प्रोफेसर भी एमबीए का ही है। शिकायत मिलने के बाद हमने अब उक्त प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर के वक्त प्रोफेसर ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसे कहा कि वह पेपर में पास करवा देगा। प्रोफेसर की नीयत देखकर उसने तुरंत अपने साथी छात्राओं को इकट्ठा कर लिया। मामले की जानकारी तुरंत संस्थान को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed