फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   problem in appointing baba ramdev as haryana cabinet minister

रामदेव का कैबिनेट मंत्री का दर्जा लेने से इंकार

Tue, 21 Apr 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Apr 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
problem in appointing baba ramdev as haryana cabinet minister

योगगुरु बाबा रामदेव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बाबा रामदेव ने हरियाणा का कैबिनेट मंत्री का दर्जा लेने से इंकार कर दिया है। बाबा रामदेव का कहना है कि वे फकीर हैं, उन्हें फकीर ही रहने दिया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें यह सम्मान देना चाहा, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मैं सरकार का ब्रांड एंबेसेडर बना रहूंगा, लेकिन कैबिनेट मंत्री का दर्जा सरकार की झोली में ही डालता हूं।
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि देश का सबसे बड़ा आचार्यकुलम हरियाणा में खोला जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि वे उत्तराखंड को नहीं छोड़ेंगे, लेकिन हरियाणा में सबसे बड़ा हर्बल पार्क बनाएंगे। हर्बल पार्क कहां बनेगा, जगह फिलहाल तय नहीं है। इस योजना को लेकर सरकार से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का दर्ज देने में आ गई थी अड़चन

problem in appointing baba ramdev as haryana cabinet minister

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने अपने ब्रांड एंबेसडर योग गुरु स्वामी रामदेव को राज्य में कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की घोषणा की थी। आज उन्हें यह पद दिया जाना था, लेकिन इस रास्ते में एक अड़चन आ गई थी। कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के लिए सरकारी माथापच्ची अब पूरी नहीं हो पाई है।

रामदेव को कैबिनेट रैंक की सुविधाएं किस तरह से दी जानी हैं इसका ड्रॉफ्ट अभी तैयार नहीं हुआ था। इसलिए बाबा रामदेव को कैबिनेट दर्जे के लिए नोटिफिकेशन सोमवार को जारी नहीं हो सका था।

बता दें कि बाबा रामदेव हरियाणा के ब्रांड एंबेसेडर हैं। केंद्र सरकार की तरफ से रामदेव को पहले से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। लिहाजा सरकार के अधिकारी इस मामले में बीच का रास्ता निकाल रहे हैं। रामदेव को मिलने वाली सुविधाएं केवल हरियाणा में मान्य होंगी या बाहर भी जारी रहेंगी, इस पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed