{"_id":"96a1389b0d24faa79f463a2eab3656c0","slug":"problem-for-gurmeet-ram-rahim-jagdish-jhinda-will-appeal-in-supreme-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की नई मुसीबत, झींडा जाएंगे सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की नई मुसीबत, झींडा जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध
Updated Wed, 18 Feb 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के लिए नई मुसीबत खड़ी होने वाली है। जगदीश झींडा अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। ताजा मामला डेरा सच्चा सौदा के नाम को लेकर है।
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा अब बाबा राम रहीम को चौतरफा घेरना चाहते हैं। अलबत्ता डेरा सच्चा सौदा के नाम को लेकर अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
असंध में नई अनाज मंडी में स्थित कार्यालय प्रेसवार्ता के दौरान झींडा ने यह बात कही। झींडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस स्थान पर निजी स्वार्थ के लिए पॉलीटिकल सेटललमेंट होते हैं और कई तरह के तथाकथित अपराधों को अंजाम दिया जाता हो, वह सच्चा सौदा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
सिखों के प्रथम गुरु श्री नानक देव जी द्वारा चलाई गई सच्चे सौदे की रिवायत को बाबा राम रहीम निजी स्वार्थों के लिए उपयोग कर रहा है। भाजपा सरकार भी वोटों का कर्ज उतार रही है और बाबा को गलत तरीके से संरक्षण प्रदान कर रही है।
डेरे के नाम को बदलवाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। अब वे सुप्रीम कोर्ट में भी इसके खिलाफ याचिका दायर कर देंगे।