फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Probe begins in disproportionate assets case against former ADGP Rakesh Chandra

Punjab: पूर्व एडीजीपी राकेश चन्द्रा के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू

Wed, 23 Nov 2022 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 12:58 PM IST
सार

नयागांव स्थित फार्म हाउस पर विजिलेंस की टीम पहुंची और  हट, कमरों, चहारदीवारी व स्वीमिंग पूल की पैमाइश की। राकेश चंद्रा ने कहा कि नियमों के मुताबिक निर्माण किया।

विज्ञापन
Probe begins in disproportionate assets case against former ADGP Rakesh Chandra
पूर्व एडीजीपी के फार्म हाउस पर पहुंची विजिलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति व जंगलात विभाग की जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस बनाने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व एडीजीपी राकेश चंद्रा पर शिकंजा कस दिया है। विजिलेंस की टेक्निकल टीम ने बुधवार को छह घंटे तक नयागांव स्थित काने का बाड़ा में उनके फार्म हाउस की पैमाइश की। इस सारी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है।

विज्ञापन

 

इस दौरान पूर्व एडीजीपी भी मौजूद रहे। राकेश चंद्रा ने दावा किया कि फार्म हाउस का नियमों के मुताबिक ही निर्माण किया गया है। उन्होंने 2009 से फार्म हाउस बनाना शुरू किया था। हालांकि इस बारे में विजिलेंस के अधिकारी बोलने से बचते रहे।

विज्ञापन

 

 विजिलेंस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पूर्व एडीजीपी राकेश चंद्रा का फार्म हाउस कागजों में तीन एकड़ में बना है, लेकिन उन्होंने वन विभाग की कई एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसी की जांच के लिए विजिलेंस की टीम सुबह 9  बजे एडीजीपी के फार्म हाउस पर पहुंची। उसने हट, कमरों, चहारदीवारी व स्वीमिंग पूल की पैमाइश की। इस दौरान विजिलेंस के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रमन गोयल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि पूर्व एडीजीपी राकेश चंद्रा का विवादों से पुराना नाता है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वह केंद्र से वापस आए थे। उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों पर तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में बनी कमेटी ने सारे मामले की पड़ताल की थी।

 

फार्म हाउस का होता था कॉमर्शियल इस्तेमाल
विजिलेंस सूत्रों से पता चला है कि फार्म हाउस का कॉमर्शियल इस्तेमाल होता था। बाकायदा एक वेबसाइट बनी हुई थी, जिसके माध्यम से बुकिंग व अन्य काम होते थे। इस संबंधी क्या उनके पास अनुमति थी? विजिलेंस संबंधित विभागों से इसका भी रिकॉर्ड ले रही है।


 

दो और अधिकारियों के फार्म हाउस पर पुलिस की नजर
सूत्रों के अनुसार पूर्व एडीजीपी के अलावा दो सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के फार्म हाउस के खिलाफ भी शिकायत की गई है। विजिलेंस रिकॉर्ड तैयार कर रही है। जल्दी ही इन पर भी कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले पुलिस एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति मामले की विजिलेंस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed