फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pro. Rajesh Gill's membership ends, one seat of PU Senate Faculty will be re-elected

प्रो. राजेश गिल की सदस्यता खत्म, पीयू सीनेट फैकल्टी की एक सीट पर फिर होंगे चुनाव

Sat, 02 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pro. Rajesh Gill's membership ends, one seat of PU Senate Faculty will be re-elected
चंडीगढ़। पीयू सीनेट फैकल्टी की सदस्य और समाज शास्त्र विभाग की प्रो. राजेश गिल का वीरवार को अंतिम कार्य दिवस था। ऐसे में सीनेट में फैकल्टी कांस्टीट्यूएंसी से प्रो. गिल की सदस्यता भी खत्म हो गई है। अब पीयू को इस एक सीट के लिए दोबारा करवाने पड़ेंगे। हालांकि अभी फैकल्टी की नोटिफिकेशन भी अधर में लटकी है। प्रो. गिल पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) में लगातार तीन बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

फैकल्टी कांस्टीयूएंसी से चुनाव जीतने वाले प्रो. नवदीप गोयल ने बताया कि एक सीट खाली होने पर इस पर अब दोबारा चुनाव होगा। इसका निर्णय पंजाब यूनिवर्सिटी लेगी। अभी तक फैकल्टी की नोटिफिकेशन ही नहीं हुई है, उसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं सीनेटर और एडिशिनल सॉलिसेटर जनरल सत्यपाल जैन ने बताया कि नियमों के अनुसार प्रो. गिल की सदस्यता खत्म हो गई है। ऐसी स्थिति में पीयू को इस सीट पर दोबारा चुनाव करवाना पड़ेगा, इसका फैसला यूनिवर्सिटी ही लेगी। प्रो. राजेश गिल 2012 से 2016 तक सीनेट सदस्य और 2015 और 2019 में सिंडिकेट सदस्य भी रही हैं। पीयू में अशोक गोयल ग्रुप को मजबूत बनाने में उनका काफी अहम योगदान रहा है। इस बार फैकल्टी चुनाव में प्रो. गिल ने प्रो. गुरपाल सिंह संधू को 13 मतों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed