{"_id":"50da250d0dee1321f35f76504c7b655d","slug":"private-vehicle-will-seized-if-sticker-showing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पर ऐसा स्टीकर दिखा तो होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन पर ऐसा स्टीकर दिखा तो होगा जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Wed, 16 Apr 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी परमजीत सिंह ने मंगलवार को मिनी सचिवालय में सियासी दलों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
साथ ही नेताओं से चुनाव प्रचार के दौरान किसी धर्म या जाति संबंधी कोई तनावपूर्ण टिप्पणी न करने की बात भी कही। चुनाव अधिकारी ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जा सकते।
विज्ञापन
न ही किसी धार्मिक स्थान पर चुनावी सभा हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी इमारतों पर कोई चुनाव सामग्री या इश्तिहार नहीं लगा होना चाहिए।
यदि किसी के निजी वाहन पर भी पार्टी उम्मीदवार का स्टिकर या बैनर लगा नजर आया तो वाहन जब्त हो जाएगा। इसका खर्च भी उम्मीदवार के चुनाव खर्च के साथ जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह, एसीयूटी कुलवंत सिंह, पीसीएस अंडर ट्रेनिंग हरदीप सिंह, चुनाव तहसीलदार प्रेम कुमार, अंडर ट्रेनिंग तहसीलदार रॉबिन बांसल मौजूद थे।