फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   private school, cm khattar, jagdish nehra, admission, 134a rule admission, haryana

निजी स्कूल मेधावी छात्रों को मुफ्त दें दाखिला, पैसा हम देंगे: सीएम

Mon, 09 May 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 09 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
private school, cm khattar, jagdish nehra, admission, 134a rule admission, haryana
निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत मेधावी छात्रों को दाखिला - फोटो : amarujala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत मेधावी छात्रों को दाखिला दिया जाएगा और सरकार उन स्कूलों को राशि का वितरण करेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा द्वारा लिखित पुस्तक 'यादों के झरोखे से' के विमोचन के अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की घटना एक या दो वर्ष पहले भी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों गांवों के लोग अगर बैठकर इस समस्या को सुलझाने का काम करते हैं तो समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव के स्कूल को भी आठवीं तक अपग्रेड कर दिया जाएगा और उम्मीद है कि जल्द ही इनका समझौता हो जाएगा। एनसीआर में विकास कार्यों पर पूछे गए प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीआर में विकास कार्यों की गति बढी है और केएमपी के एक हिस्से का उदघाटन हो चुका है तथा दूसरे हिस्से का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस की गुटबाजी के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी में पैदा हुई, गुटबाजी में चलती रही और गुटबाजी में ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष की भूमिका निभाएं तो लोकतंत्र नजर आता है। अब एक गुट ओर आ गया है और गुटबाजी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed