{"_id":"68768a251558c7c9b9085305","slug":"private-school-closed-tomorrow-in-haryana-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नहीं खुलेंगे स्कूल: प्राइवेट स्कूल संघ ने किया एलान, जानें क्या है वजह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नहीं खुलेंगे स्कूल: प्राइवेट स्कूल संघ ने किया एलान, जानें क्या है वजह?
Tue, 15 Jul 2025 10:34 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:34 PM IST
सार
प्राइवेट स्कूल संघ ने बुधवार को हरियाणा में सभी स्कूलों को बंद रखने का एलान किया है। प्रधानाचार्य जगबीर पानू की हत्या के मामले को लेकर यह फैसला लिया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हरियाणा में प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
प्राइवेट स्कूल संघ की तरफ से गांव बास स्थित करतार मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य जगबीर पानू को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है। प्रधानाचार्य की छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में प्रदेश के निजी स्कूलों की यूनियनों ने बुधवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में निजी स्कूल संचालक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही प्रदेशभर में शिक्षकों की सुरक्षा निश्चित करने के लिए कानून बनाने, हत्यारोपियों को कठोर से कठोर सजा मिलने और मिलने, स्कूलों की छुट्टी के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग करेंगे।
बता दें कि हिसार के बास बादशाहपुर गांव में स्थित करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीते गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर सिंह की दो छात्रों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रिंसिपल जगबीर सिंह ने दोनों छात्रों को बाल काटकर आने और स्कूल में अनुशासन का पालन करने की सलाह दी थी। इस बात से नाराज होकर दोनों नाबालिग छात्रों ने आवेश में आकर प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: महंगी पड़ गई फिरंगी लड़की से फेसबुक की दोस्ती, युवक ने गंवाए ₹3.20 लाख, ऐसे हुआ खेल