फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3.20 lakh rupees fraud in Charkhi Dadari

Haryana Crime: महंगी पड़ गई फिरंगी लड़की से फेसबुक की दोस्ती, युवक ने गंवाए ₹3.20 लाख, ऐसे हुआ खेल

Tue, 15 Jul 2025 08:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 08:54 PM IST
सार

हरियाणा के एक युवक से विदेशी युवती बनकर पहले फेसबुक पर दोस्ती की गई और उसके बाद भारत आने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
3.20 lakh rupees fraud in Charkhi Dadari
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रानीला निवासी एक युवक से विदेशी युवती बनकर पहले फेसबुक पर दोस्ती की गई और उसके बाद भारत आने का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है और साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये है मामला

पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 8 जून 2025 को उसकी फेसबुक आईडी पर फ्रेंसिसका मेंडिस मेंडिस नामक आईडी से रिक्वेस्ट आई। उसने इसे स्वीकार कर लिया और इसके बाद उनकी फेसबुक मैसेंजर पर चेटिंग होने लगी। उस दौरान खुद को आरोपी ने लंदन की निवासी बताया। 16 जून को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा कि भारत आकर ज्वेलरी व अस्पताल के उपकरण लेने के लिए घर से 5 लाख पाउंड ले लिए हैं और आप दिल्ली आकर मुझे खरीददारी करवा देना।
विज्ञापन

मनोज कुमार के अनुसार 17 जून को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि आपकी जानकार फ्रेंसिसका मेंडिस मेंडिस लंदन से मुंबई आ गई हैं और इनके दस्तावेजों में भारत आने का कारण नहीं लिखा और इसके चार्ज के रूप में 90 हजार रुपये भेजने होंगे। उसी दिन मनोज ने दो ट्रांजेक्शन के जरिये 90 हजार रुपये भेज दिए।

करेंसी बदली न होने की बात कहकर फिर डलवाए रुपये

मनोज के अनुसार, कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि फ्रेंसिसका मेंडिस मेंडिस के पास करेंसी ज्यादा है और इसके चलते वो बदली भी नहीं करवा पा रही है और आपको 80 हजार 500 रुपये देने होंगे। इसके बाद यह राशि भी मनोज ने डलवा दी। इसके बाद मुंबई से दिल्ली की टिकट कराने व खाने-पीने के खर्च का हवाला देकर डेढ़ लाख रुपये और मांगे गए। मनोज ने यह राशि भी डाल दी। इसके बाद एक लाख की और मांग की गई तो उसे संदेह हुआ। यह राशि तो मनोज ने नहीं डाली, लेकिन वह 3.20 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। 

इस संबंध में एक शिकायत मिली थी और उस पर संज्ञान लेकर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही पटाक्षेप करने का प्रयास किया जाएगा। -पीएसआई अंकित, एसएचओ, दादरी साइबर पुलिस थाना

ये भी पढ़ें: Haryana: दोस्त की नाबालिग बेटी का किया था यौन शोषण, कोर्ट ने सुनाई चार साल के कठोर कारावास की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed