फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private hospitals will not be able to refuse to give dead body if full bill is not paid

Haryana: पूरा बिल अदा नहीं करने पर निजी अस्पताल शव देने से नहीं कर सकेंगे मना, हरियाणा में बनेगा नया कानून

Wed, 06 Dec 2023 10:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Dec 2023 10:32 AM IST
सार

संभावना है कि 15 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को पेश किया जाएगा। इसके अलावा शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने वालों के खिलाफ भी इसमें कार्रवाई का प्रावधान होगा।

विज्ञापन
Private hospitals will not be able to refuse to give dead body if full bill is not paid
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में निजी अस्पतालों की बढ़ रही मनमानी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार नया कानून ला रही है। इसके तहत हरियाणा में अब पूरा बिल अदा नहीं करने पर निजी अस्पताल मरीज के शव को परिजनों को देने से इंकार नहीं कर सकेंगे। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने हरियाणा मृत शरीर सम्मान विधेयक 2003 का ड्राफ्ट तैयार किया है। 

विज्ञापन


संभावना है कि 15 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को पेश किया जाएगा। इसके अलावा शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने वालों के खिलाफ भी इसमें कार्रवाई का प्रावधान होगा। यही नहीं, अगर परिजन राजी नहीं होते तो पुलिस और प्रशासन मिलकर शव का अंतिम संस्कार कराएंगे ताकि सड़क पर मृत देह की बेकद्री न हो। इससे ट्रैफिक जाम होने की मुश्किल से भी लोगों को निजात मिलेगी। बता दें कि इस विधेयक को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने आपत्ति उठाई थी कि पहले इस कानून को जिन राज्यों ने लागू किया, वहां इसके फायदे वगैरह देख लेने चाहिए। इसके बाद ड्राफ्ट में कुछ संशोधन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इसलिए लाया जा रहा कानून

इस विधेयक को लाने के पीछे की मंशा मृत शरीर की गरिमा को सुनिश्चित करना है। सरकार का मानना है कि किसी की मौत होने पर उसके शरीर की गरिमा को ठेस पहुंचाना कानूनी तौर पर गलत है। हरियाणा में निजी अस्पतालों के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें बिल पूरा नहीं देने पर मरीज के शव को कब्जे में लेते हैं। इसी प्रकार, काफी संख्या में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि परिजन शव को लेकर सड़कों पर जाम लगा देते हैं। इन तमाम मामलों से निपटने के लिए सरकार नया कानून ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed