{"_id":"5ccaa33ebdec2207506073e7","slug":"private-air-companys-extends-air-ticket-fares-after-shut-down-of-jet-airways","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विमान कंपनियों ने बढ़ाया किराया, तो अब हवाई सफर करने को कितने में मिलेगी टिकट, यहां जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान कंपनियों ने बढ़ाया किराया, तो अब हवाई सफर करने को कितने में मिलेगी टिकट, यहां जानिए
Thu, 02 May 2019 01:30 PM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 May 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप मई और जून में गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए चंडीगढ़ से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल, हवाई सफर महंगा हो गया है। वित्तीय संकट से जूझ रही निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के बंद होने के बाद चंडीगढ़ से दिल्ली, मुंबई, जयपुर सहित कई अन्य शहरों का हवाई किराया महंगा हो गया है।
जेट एयरवेज करीब 20 साल से लोगों को सेवाएं दे रही थी। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी लंबे समय से जेट एयरवेज की फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा था। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जेट एयरवेज के बंद होने के बाद उड़ानों की कमी का फायदा दूसरी निजी एयरलाइंस को मिला है।
टूर एंड ट्रेवल एजेंट विपुल ने बताया कि जेट एयरवेज के बंद होने से निजी विमान कंपनियों ने करीब 20 फीसदी किराए में बढ़ोतरी की है। उन्होंने चंडीगढ़ से मुंबई तक दो विमान कंपनियों के टिकट रेट चेक किए। पहले जहां एक विमान कंपनी का चंडीगढ़ से मुंबई तक किराया 5 से 6 हजार रुपये था, अब 7 से 8 हजार रुपये हो गया है, वहीं दूसरी निजी विमान कंपनी का चंडीगढ़ से मुंबई तक का किराया 8 हजार रुपये था, जो अब बढ़कर करीब 13 हजार रुपये हो गया है।

चंडीगढ़ से जयपुर के लिए 6000 रुपये ज्यादा किराया
जेट एयरवेज के बंद होने के बाद चंडीगढ़ से जयपुर और जयपुर से चंडीगढ़ के लिए वाया दिल्ली और मुंबई ही आप्शन बच गया है। ऐसे में पहले जहां 3500 रुपये किराया था, अब 10000 रुपये खर्च करने होंगे। जयपुर के लिए बाई एयर दिल्ली या मुंबई जाना होगा। इन शहरों से जाने के लिए यात्रियों को 6 हजार रुपये तक अधिक चुकाने होंगे। वहीं चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच जेट की फ्लाइटों के बंद होने से यात्रियों को निजी विमान कंपनियों को करीब 20 से 30 फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
चंडीगढ़ से दिल्ली किराया 6 हजार, बढ़कर 7 हजार, 8 हजार व 13 हजार तक पहुंचा
टूर एंड ट्रेवल एजेंट विपुल ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली तक किराया 6 हजार रुपये तक है, लेकिन जेट एयरवेज के बंद होने के बाद अलग-अलग विमान कंपनियों ने 7 हजार, 8 हजार व 13 हजार रुपये तक किराया कर दिया है, क्योंकि फ्लाइटों की डिमांड बढ़ी है, जिसका फायदा विमान कंपनियां उठा रही हैं।
किराया बढ़ने का एक कारण ये भी
ट्रेवल एजेंटों की मानें तो गर्मी की छुट्टियों के चलते हर साल चंडीगढ़ से दिल्ली सफर करने वाले लोगों में खासा इजाफा होता है, क्योंकि इन छुट्टियों में लोग अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर जाते हैं। इसका विमान कंपनियां लाभ उठाने के लिए किराए में बढ़ोतरी कर देती हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधाएं चंडीगढ़ से मिलें तो लोगों का पैसा और समय बचेगा।

जाट आंदोलन के समय तीन हजार का एयर टिकट 17 हजार में बिका था
जाट आंदोलन के समय चंडीगढ़ से दिल्ली में एक घंटे की हवाई यात्रा के बदले विमान कंपनियों ने 15000 से 17000 की टिकट बेची थी, जबकि उस समय के सामान्य टिकट का किराया करीब 3000 रुपये था।
जेट एयरवेज की ये फ्लाइट हुईं बंद
चंडीगढ़-नई दिल्ली सुबह 7:50 बजे, 11:05 बजे, दोपहर 3:40, रात 8:15
चंडीगढ़-मुंबई : सुबह 8:55 बजे
चंडीगढ़-जयपुर : दोपहर 12:40 बजे
चंडीगढ़-पुणे : दोपहर 2:20 बजे
चंडीगढ़ लखनऊ शाम 5:35 बजे
चंडीगढ़-मुंबई : रात 8:30 बजे
चंडीगढ़-नांदेड़ : दोपहर 2:50