फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoners in jails can become computer operators and programming assistants

Chandigarh News: जेलों में बंद कैदी बन सकेंगे कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट

Sat, 30 Aug 2025 08:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Prisoners in jails can become computer operators and programming assistants
-पंजाब की 11 जेलों में शुरू हुए आईटीआई के ऑफ कैंपस, 1 सितंबर से शुरू होंगे कोर्स
विज्ञापन

---
राजिंद्र शर्मा
चंडीगढ़। पंजाब की जेलों में बंद कैदी अब कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, वुड वर्क तकनीशियन और इलेक्ट्रिशियन बन सकेंगे। पंजाब सरकार ने 11 जेलों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के ऑफ कैंपस स्थापित किए हैं जिसमें कैदियों के प्रशिक्षण के लिए सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
ये कोर्स 1 सितंबर से सभी 11 जेलों में शुरू किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी है जिसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार करके राज्य ने केंद्र सरकार को भेजा था। पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (पीएसडीएम) अब तक कैदियों को कौशल प्रशिक्षण दे रहा था। अब तकनीकी शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर से लेकर उद्योग से जुड़े सभी कोर्स कैदियों को करवाने का फैसला लिया है। इससे रिहाई की बाद उनको समाज की मुख्यधारा में वापस लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कोर्स पूरा होने के साथ ही कैदियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जेल में बनाए गए ऑफ कैंपस में इसके लिए सभी जरूरी बंदोबस्त किए जाएंगे। पंजाब की 24 जेलों में इस समय 35,000 कैदी बंद हैं लेकिन किसी कौशल से निपुण न होने के कारण रिहाई के बाद इन्हें रोजगार दिलाना सबसे बड़ी चु़नौती रहती है। विभाग ने हर साल 5 हजार कैदियों को कौशल से निपुण करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे अभियान की निगरानी के लिए एक राज्यस्तरीय कमेटी भी गठित की गई है। इसमें एडीजीपी जेल, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के निदेशक, जनरल मैनेजर, आईजी जेल, आईटीआई के प्रिंसिपल और जेल सुपरिंटेंडेंट को शामिल किया गया है।



जेलों में स्थापित की जा रहीं आईटी लैब्स
जेलों में क्लास रूम बनाए जा रहे हैं। 24 जेलों में कंप्यूटर लैब और 20 वर्क स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही कैदियों को माॅडर्न टूल और मशीनरी भी प्रदान की जा रही है। इससे आईटी व डिजिटल साक्षरता, डाटा एंट्री, कार्यालय स्वचालन और संबंधित ट्रेडों में प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी। साथ ही योग्य आईटीआई फैकल्टी, गेस्ट ट्रेनर या प्राइवेट ट्रेनिंग पार्टनर के साथ काम कर रहे ट्रेनरों की भी सेवाएं ली जाएंगी।

ये कोर्स कराए जाएंगे
सेंट्रल जेल पटियाला में वेल्डर व इलेक्ट्रिशियन, सेंट्रल जेल कपूरथला में प्लंबर व वेल्डर, सेंट्रल जेल श्री गोइंदवाल साहिब में वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सेंट्रल जेल गुरदासपुर में वेल्डर व प्लंबर, सेंट्रल जेल फरीदकोट में वुड वर्क तकनीशियन व सिलाई तकनीक, सेंट्रल जेल अमृतसर में वेल्डर, प्लंबर व इलेक्ट्रिशियन के कोर्स शुरू होंगे। सेंट्रल जेल लुधियाना में वुड वर्क तकनीशियन व बेकर एंड कंफेक्शनर, महिला जेल लुधियाना में सिलाई तकनीक व कॉस्मेटोलॉजी, सेंट्रल जेल फिरोजपुर में वुड वर्क टेक्निशियन, प्लंबर व वेल्डर के कोर्स होंगे। सेंट्रल जेल बठिंडा में वुड वर्क तकनीशियन व वेल्डर और महिला जेल बठिंडा में सिलाई तकनीक व तकनीशियन के कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article