{"_id":"5bbf81f0bdec2250350e57db","slug":"prince-murder-case-how-case-runs-on-bholu-will-decide-juvenile-justice-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस मर्डर मामला: भोलू पर कैसे चले केस तय करेगा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस मर्डर मामला: भोलू पर कैसे चले केस तय करेगा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या के आरोपी भोलू को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत देते हुए नाबालिग के तौर पर केस चलाने पर निर्णय लेने के लिए अब केस को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास वापस भेज दिया है। अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड तय करेगा कि आरोपी के खिलाफ नाबालिग के तौर पर केस चलाया जाए या नहीं।
विज्ञापन
जस्टिस दया चौधरी ने गुरुवार को आरोपी भोलू (बदला हुआ नाम) की याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए यह आदेश दिया है। भोलू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की अपीलेट कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसके तहत उस पर बालिग के तौर पर केस चलाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
आरोपी छात्र भोलू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसके खिलाफ चल रहे ट्रायल में उसे बतौर नाबालिग मान केस चलाने की मांग की थी। साथ ही जुवेनाइल बोर्ड की अपीलेट कोर्ट के उस आदेश को भी रद्द करने की मांग की है, जिसके तहत उसे इस केस में नाबालिग न मानते हुए बतौर बालिग मान उसके खिलाफ केस चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए बोर्ड को यह केस वापस भेजते हुए आरोपी के खिलाफ नाबालिग के तौर पर केस चलाने के मामले में निर्णय लेने के आदेश दे दिए हैं। इस याचिका पर हाईकोर्ट के विस्तृत आदेश आना बाकी है।