फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Net team won with Kamal's performance

कमल के प्रदर्शन से प्राइम नेट की टीम जीती

Sun, 14 Mar 2021 08:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Prime Net team won with Kamal's performance
जीत के बाद विजयी चिह्न बनाती प्राइम नेट की टीम। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। प्राइम नेट की टीम ने आईसीआईसीआई की टीम को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 61 रन से शिकस्त दी। यह मुकाबला रविवार को सेक्टर-44 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलते हुए प्राइम नेट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। कपिल ने टीम के लिए सबसे अधिक 44 रन बनाए। चेतन शर्मा ने 28, अर्शवीर सिंह ने 18 और कमल ने नाबाद 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी मे आईसीआईसीआई की टीम से धीरज दुग्गल ने 26 रन देकर तीन, अंकुर सूद ने 58 रन तीन, विपन अरोड़ा ने 24 रन देकर एक, शुभम ने 27 रन देकर एक और राहुल भंडारी ने 29 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईसीआईसीआई की पूरी टीम 15.3 ओवर में कुल 110 रनों पर सिमट गई। टीम से धीरज दुग्गल सबसे अधिक 27 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अन्य बल्लेबाज अंकुर सूद ने 24, विपन ने 20 और विक्रम ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में प्राइम नेट की टीम से कमल ने 16 रन देकर तीन, गुलशन ने 20 रन देकर तीन, अंचित ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। मैच में तीन विकेट और 26 रन बनाने वाले कमल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed