{"_id":"0c8539add9b255804bb9e290d19ed767","slug":"prime-minister-narendra-modi-chandigarh-visit-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरकिरी से सबकः मोदी के आने पर कुछ बंद नहीं होगा अब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरकिरी से सबकः मोदी के आने पर कुछ बंद नहीं होगा अब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली बार प्रधानमंत्री के दौरे से सवालों के घेरे में आया चंडीगढ़ प्रशासन इस बार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। इस बार कुछ भी बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही अपनी तरफ से कोई छोटे स्तर का अधिकारी पाबंदियां लगाता है तो उसके खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही साथ में उसके हेड ऑफ द डिपार्टमेंट (एचओडी) पर भी गाज गिरेगी।
विज्ञापन
यह आदेश एडवाइजर विजय कुमार देव ने सभी एचओडी और अधिकारियों को कर दिए हैं। इतना ही नहीं 24 जनवरी को आप वीवीआईपी लोगों केसाथ ही पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे।
विज्ञापन
यानी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रॉक गार्डन, कैपिटल कांप्लेक्स और गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी में दौरे के दौरान पर्यटकों का प्रवेश रोका नहीं जाएगा।
एडवाइजर विजय देव ने बताया कि वीवीआईपी दौरे से लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। अपनी मर्जी से कोई भी अधिकारी पाबंदियां नहीं लगा सकता। ऐसा करने पर उस अधिकारी की पहचान कर उसके और उसके एचओडी पर कार्रवाई होगी।
इसके अलावा वीवीआईपी काफिला जहां से गुजरेगा वहां दूसरी साइड रोड को बंद नहीं किया जाएगा। एक लाइन पहले की तरह चलती रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई सुरक्षा कर्मी किसी के साथ दुर्व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पहले कर दिए थे स्कूल बंद
सितंबर 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने और सेक्टर-63 की हाउसिंग सोसायटी का लोकार्पण करने आए थे, तो प्रशासन ने पहले ही स्कूल बंद करने केआदेश जारी कर दिए थे। सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में कार्यक्रम रखा गया था जिस कारण ग्राउंड के साथ लगते श्मशान घाट में भी पुलिस कर्मियों ने जाने नहीं दिया।
इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद प्रशासन से जवाब मांगा था और उचित कार्रवाई करने का आदेश भी दिया था। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्कूल बंद करने को अपना सामूहिक निर्णय बताकर जान बचाई। इस बार दौरा रविवार को होने से प्रशासन को राहत होगी। स्कूल और कार्यालय तो बंद रहेंगे ही सड़कों पर ट्रैफिक भी कम रहेगा।