फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Priests cleared the doubts, Diwali will be celebrated on October 20

Chandigarh News: पुजारियों ने दूर किया संशय, 20 अक्तूबर को मनेगी दिवाली

Tue, 14 Oct 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Priests cleared the doubts, Diwali will be celebrated on October 20

विज्ञापन
चंडीगढ़। इस बार दिवाली मनाने को लेकर कई चर्चाएं हैं। यह कि दिवाली 20 या 21 अक्तूबर को है। इस संबंध में देवालय पूजक परिषद के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। उनका कहना है कि दिवाली का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि दिवाली 20 अक्तूबर को ही मनाई जानी चाहिए। हिंदू पर्व महासभा ने भी 20 को मनाए जाने की बात की है। दीपावली का त्योहार 20 अक्तूबर को है। तीन रात्रियों का बड़ा विशेष महत्व है। इनमें कालरात्रि, महारात्रि और मोहरात्रि हैं। कालरात्रि को दीपावली, महारात्रि को शरद पूर्णिमा और मोह रात्रि को होलिका मनाई जाती है। इन रात्रियों का अपना एक अलग महत्व है। कालरात्रि में 10 महाविद्याओं की उपासना और तंत्र मंत्र की सिद्धि की जाती है।
विज्ञापन

पंडित बीरेंद्र नारायण ने कहा कि 20 अक्तूबर दिन सोमवार को दोपहर बाद तीन बजकर 46 मिनट पर अमावस्या तिथि का प्रारंभ होता है जो कि अगले दिन 21 अक्तूबर दिन मंगलवार को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर अमावस्या समाप्त हो जाएगी। 21 अक्तूबर को सूर्यास्त 5 बजकर 41 मिनट पर है। सूर्यास्त के बाद मात्र 14 मिनट तक अमावस्या है। ऐसे में 20 अक्तूबर को ही दिवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरेंद्र नारायण मिश्र का यह भी कहना है कि दिवाली में तीन पूजन का विशेष महत्व है। इसमें प्रदोष काल पूजन, निशीथ काल पूजन और महानिशीथ काल पूजन है। यह तीनों पूजन 20 अक्तूबर को ही हैं। क्योंकि अगले दिन 21 अक्तूबर को अर्धरात्रि में अमावस्या नहीं है।

श्री देवालय पूजक परिषद के संरक्षक और सेक्टर 28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री का कहना है कि इस वर्ष कार्तिक अमावस्या 2 दिन रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक अमावस्या सोमवार 20 अक्टूबर को दोपहर 03.45 बजे शुरू होगी, जो अगले दिन मंगलवार, 21 अक्टूबर को शाम 05.55 बजे तक रहेगी। ऐसे में दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जबकि अगले दिन सुबह 21 अक्तूबर को स्नान व दान किया जाना चाहिए।
कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर सोमवार के दिन प्रदोष काल और निशीथ काल से व्याप्त है। इसलिए 20 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली का त्योहार मनाना उचित होगा। शास्त्रों के अनुसार दीपावली को प्रदोष काल और निशीथ काल में ही देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है।



दीपावली के दिन शुभ योग....
श्री देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि दिवाली पर कई शुभ योग बन रह हैं। इसमें हंस महापुरुष योग, शनि वक्री योग, कलात्मक योग और बुधादित्य योग बन रहे हैं। ये योग सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करते हैं। सम्मान ज्ञान और सफलता के लिए शुभ हैं। हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा का कहना है कि दिवाली 20 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed