{"_id":"57c58a604f1c1b0b4b2cbe64","slug":"priest-turned-out-accused-fatehgarh-coarseness-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रंथी ही निकला आरोपी, बेटे को ग्रंथी लगवाने की चाहत ने कराया जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रंथी ही निकला आरोपी, बेटे को ग्रंथी लगवाने की चाहत ने कराया जुर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Tue, 30 Aug 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
बेटे को ग्रंथी लगवाने की चाहत ने जुर्म
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालच में आकर एक ग्रंथी ने ही पवित्र ग्रंथ की बेअदबी कर दी। लेकिन जब कारणों का खुलासा हुआ तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब के गांव बदेशां कलां में सोमवार को जपुजी साहिब की पोथी की बेअदबी करने के आरोपी को पुलिस ने पांच घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।
बेअदबी की घटना के बारे में पुलिस और बदेशां कलां पंचायत को जानकारी देने वाला जसवीर सिंह ही आरोपी निकला। आरोपी बदेशां कलां के पास मनेला गांव के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी है। उसने बदेशां कलां के गुरुद्वारा साहिब के मौजूदा ग्रंथी की साख खराब करने के लिए यह साजिश रची।

पुलिस को सूचना देने वाला ग्रंथी ही निकला आरोपी
प्रेस वार्ता
- फोटो : Amar Ujala
पटियाला रेंज के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, डीआईजी रोपड़ रेंज गुरशरन सिंह संधू और एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के हुलिये और बार-बार बयान बदले जाने पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने सच उगल दिया।
गांव के लोगों ने भी पुलिस को जसवीर सिंह के चरित्र पर शक होने की बात कही थी। पुलिस ने रात को ही उसे हिरासत में ले लिया था। उसने माना है कि यह सब उसने अपने बेटे को ग्रंथी लगवाने के लिए किया है।
गांव के लोगों ने भी पुलिस को जसवीर सिंह के चरित्र पर शक होने की बात कही थी। पुलिस ने रात को ही उसे हिरासत में ले लिया था। उसने माना है कि यह सब उसने अपने बेटे को ग्रंथी लगवाने के लिए किया है।
मां की हत्या में सजा काट चुका है आरोपी, सोमवार रात को हुई गिरफ्तारी
जसवीर सिंह
- फोटो : Amar Ujala
आईजी उमरानंगल ने बताया कि जसवीर सिंह ने करीब 8-10 साल पहले अपनी मां की हत्या कर दी थी और वह इस मामले में सजा काट चुका है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल करेगी।
वहीं पुलिस हिरासत में जसवीर सिंह ने माना कि उसने यह अपराध बदेशा कलां में अपने बेेटे को ग्रंथी लगवाने के लिए किया है। आर्थिक तंगी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसे आशा थी कि ऐसा करने से उसे पैसे मिलेंगे।