{"_id":"66f2724e5d0525c79302c08d","slug":"prices-of-oil-increased-before-festivals-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों से पहले झटका: सरसों तेल, रिफाइंड और डालडा हुआ महंगा, प्रति लीटर 10 से 15 रुपये तक बढ़ी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों से पहले झटका: सरसों तेल, रिफाइंड और डालडा हुआ महंगा, प्रति लीटर 10 से 15 रुपये तक बढ़ी कीमत
Tue, 24 Sep 2024 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
ऑल इंडिया रिटेल किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन का कहना है कि केंद्र सरकार ने खाद्य तेल पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
रिफाइंड तेल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहार से ठीक पहले सरसों तेल, रिफाइंड और डालडा वनस्पति की कीमत में तेजी आ गई है। महज 20 दिनों में इन तेल की कीमतों में प्रति लीटर 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक बार फिर महंगाई का असर त्योहार से पहले किचन पर साफ नजर आने लगा है
ऑल इंडिया रिटेल किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन का कहना है कि केंद्र सरकार ने खाद्य तेल पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। सरसों के तेल में सीमा शुल्क बढ़ने से पहले ही तेजी आ गई थी, वहीं अन्य खाद्य तेल की कीमतों में करीब 10 से 15 रुपये प्रति लीटर तक का उछाल आया है। सरकार ने रिफाइंड तेल पर सीमा शुल्क को 12.5 से बढ़ाकर 32.5 प्रतिशत कर दिया है। रिफाइंड और सरसों के अलावा अन्य खाद्य तेलों पर 10 से 15 रुपये प्रति लीटर-किलो की महंगाई हो गई है। इसी वजह से खाद्य तेलों पर महंगाई आ गई है। वहीं, इसकी वजह वर्षा से सोया, मूंगफली, सरसों आदि की फसल खराब होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
किचन का बजट देना लगा है तनाव
किचन के बजट में तो तनाव देना शुरू कर दिया है। हर महीने किसी न किसी खाद्य सामग्री की कीमत में इजाफा हो जाता है। यही स्थिति रही तो मध्यवर्गीय परिवार क्या खाएगा और क्या बचाएगा। - आशीष कुमार, सेक्टर-25

तेल की कीमतों में इतनी हुई बढ़ोतरी
बाजार में सरसों तेल की कीमत 145 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सोया रिफाइंड तेल की कीमत 130 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 140 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पाम रिफाइंड तेल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 105 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। जबकि डालडा वनस्पति तेल की कीमत भी 130 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 140 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन
महंगाई पीछा नहीं छोड़ती
कभी आलू तो कभी टमाटर, अब त्योहार से पहले तेल और रिफाइंड के रेट बढ़ने से किचन का बजट फिर खराब होने लगा है। महंगाई पीछा नहीं छोड़ रही है। - आरती सिंह, सेक्टर-44किचन का बजट देना लगा है तनाव
किचन के बजट में तो तनाव देना शुरू कर दिया है। हर महीने किसी न किसी खाद्य सामग्री की कीमत में इजाफा हो जाता है। यही स्थिति रही तो मध्यवर्गीय परिवार क्या खाएगा और क्या बचाएगा। - आशीष कुमार, सेक्टर-25