{"_id":"677aebedc894add68901c8dc","slug":"pressure-was-created-to-take-out-the-file-minister-shruti-chaudhary-lodged-a-complaint-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-601912-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फाइल निकालने का बनाया दवाब, मंत्री श्रुति चौधरी ने दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फाइल निकालने का बनाया दवाब, मंत्री श्रुति चौधरी ने दी शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और अफसरों को कॉल कर फाइल निकलवाने के लिए एक व्यक्ति ने राजस्थान भाजपा का स्टेट सेक्रेटरी बनकर कई बार फोन किया। श्रुति चौधरी के पीए ने कॉल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। श्रुति चौधरी के पास वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट और इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट है।
हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के पीए नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार एक व्यक्ति एक ही नंबर से कॉल कर रहा था। उसने खुद का नाम तिलक राणा बताते हुए श्रुति चौधरी के पर्सनल नंबर पर कॉल की, जिसे उन्होंने उठाया। आरोपी ने श्रुति चौधरी के दूसरे पीए को भी कॉल की। आरोपी इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्स की एक फाइल को निकालने के लिए कभी श्रुति चौधरी तो कभी उनके दोनों पीए के नंबर पर कॉल कर रहा था। इस पर नरेंद्र कुमार को शक हुआ और राजस्थान भाजपा दफ्तर में तिलक राणा नाम के व्यक्ति के बारे में पता किया तो वहां कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था। इसके बाद पीए नरेंद्र कुमार ने कॉल करने वाले को बताया कि उन्होंने उसके बारे में पता कर लिया है। वह इस बारे में पुलिस को शिकायत देंगे। पीए नरेंद्र कुमार के अनुसार कॉल करने वाले ने अपनी गलती भी मानी, इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। पीए नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी हरिंदर, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल को भी कॉल किया। अनुराग अग्रवाल के निजी सचिव और पीए उमेश गुप्ता को भी कॉल कर अलग-अलग काम करवाने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने एनओसी की फाइल को लेकर कई बार कॉल की। पीए ने कॉल हिस्ट्री के साथ सेक्टर-3 थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।