फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of Haryana Former CM Bhupinder Hooda

Chandigarh: कुलदीप बिश्नोई के आरोपों पर बोले भूपेंद्र हुड्डा, मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Sat, 18 Jun 2022 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 04:15 PM IST
सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने की मांग की है। उन्होंने मांग की कि अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लिया जाए। यह योजना युवाओं व देशहित में नहीं है।  

विज्ञापन
Press Conference of Haryana Former CM Bhupinder Hooda
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को कुलदीप बिश्नोई के आरोपों पर कहा कि मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि मुझे जनता का सर्टिफिकेट चाहिए। वहीं सीएम मनोहर लाल के बारे में उन्होंने कहा कि यदि वे कांग्रेस में शामिल होना चाहें, तो उनका स्वागत है।

विज्ञापन

 

हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को अनावश्यक तौर पर ईडी परेशान कर रही है। कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस 20 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देगी, जिसमें हरियाणा के नेता भी शामिल होंगे। हुड्डा ने कहा कि शनिवार को कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा है। उसमें केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने की मांग की है। अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लिया जाए, इसके लिए अलग से ज्ञापन सौंपा गया है। यह योजना युवाओं व देशहित में नहीं है। सेना में सुधार होने चाहिए, लेकिन इस तरह की योजनाएं बेतुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed