फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of Farmer leader Gurnam Singh Charuni in Chandigarh today

सियासत: किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, अरशपाल सिंह पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

Sat, 18 Dec 2021 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 10:49 AM IST
सार

किसान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहले भी मिशन पंजाब के तहत किसानों के राजनीति में उतरने की बात कह चुके हैं। 

विज्ञापन
Press Conference of Farmer leader Gurnam Singh Charuni in Chandigarh today
पत्रकारों से बात करते किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाई है। चढ़ूनी गुट सभी 117 सीटों पर ताल ठोकेगा। चढ़ूनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में पार्टी की घोषणा की। उन्होंने पंजाब इकाई का अध्यक्ष अरशपाल सिंह को नियुक्त किया है। चढ़ूनी ने पंजाब में अफीम की खेती को वैध करने की भी पैरवी की है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता ने उन्होंने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी। चढ़ूनी ने कहा कि वे नशाखोरी के खात्मे के लिए पंजाब में काम करेंगे। गरीब का उत्थान मुख्य प्राथमिकता रहेगा। देश में पार्टियों की कमी नहीं है। नेताओं ने राजनीति को कारोबार बना लिया है। गरीब ज्यादा गरीब हो रहे हैं और अमीर ज्यादा अमीर। गरीबों के हालात खराब हैं। देश में पूंजीवाद का जन्म हो रहा है, इसका कारण राजनीतिक दल हैं। अब देश की राजनीति को बदलने की जरूरत है। सरकार पूंजीपतियों के हक में नीतियां बना रही है। संयुक्त संघर्ष पार्टी पंजाब सहित देश में बदलाव के लिए काम करेंगी। पार्टी धर्मनिरपेक्ष होगी। सभी धर्मों और जातियों के लोगों को इसमें सम्मान दिया जाएगा। समाज के हित के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे। बढ़े लोगों की जेब से पैसा निकालकर गरीब की जेब मे डालना होगा।

विज्ञापन

युवाओं को विदेश भेजने के लिए सरकारी एजेंसी बनाएंगे

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों को सहूलियत देना पार्टी की मुख्य प्राथमिकता रहेगी। हमारा मकसद देश को बचाना है। देश व समाज को बचाने के लिए मीडिया भी हमारा साथ दे। विदेशों में पंजाब व अन्य राज्यों के युवा जा रहे हैं, उन्हें वैध तरीके से भेजने के लिए सरकारी एजेंसी बनाई जाएगी ताकि युवा कबूतरबाजों के चंगुल में न फंसें। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हक की लड़ाई विधानसभा के बाहर और अंदर दोनों जगह लड़ेगी। पंजाब के लोग हमारा साथ दें। संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रत्याशियों को विधानसभा में पहुंचाने का काम करें। पंजाब इकाई अध्यक्ष अरशपाल सिंह ने कहा, हमारी पार्टी बदलाव लाकर दिखाएगी। अन्य दलों की तरह परंपरागत राजनीति नहीं करेंगे। जनता के हक के लिए मोर्चेबंदी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed