फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparing build cycle track Mullanpur Road Sub Divisional Engineer remove border encroachment

सेक्टर 25 से मुल्लांपुर रोड तक साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी, सब डिवीजनल इंजीनियर ने सरहदबंदी और अतिक्रमण हटाने के लिए लिखा पत्र

Sat, 19 Sep 2020 10:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Preparing build cycle track Mullanpur Road Sub Divisional Engineer remove border encroachment
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन सेक्टर-25 से मुल्लांपुर रोड को चौड़ी करने और साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी कर रहा है। सब डिवीजनल इंजीनियर ने भूमि अधिग्रहण अधिकारी को इस सड़क से अतिक्रमण हटाने और सरहदबंदी करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि यूटी प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट की ओर से उन्हें ड्राइंग मिले हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने जंक्शन नंबर-30 से यूटी बाउंड्री तक सड़क चौड़ी करने और साइकिल ट्रैक बनाने का फैसला किया है, इसलिए भूमि अधिग्रहण अधिकारी से अपील की है कि वह रेवेन्यू रिकॉर्ड के द्वारा सड़क की सरहदबंदी करें, क्योंकि सड़क को चौड़ा करने और साइकिल ट्रैक बनाने का काम जारी है। उन्होंने पत्र में हवाला दिया है कि वित्त सचिव और सेक्रेटरी एस्टेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस मुद्दे को रखा गया था। बैठक में वित्त सचिव ने इंजीनियरिंग विभाग को आदेश दिए थे कि इस सड़क की मरम्मत की जाए, अतिक्रमण को हटाया जाए और धनास सड़क पर साइकिल ट्रैक बनाया जाए, इसलिए सब डिवीजनल इंजीनियर ने भूमि अधिग्रहण अधिकारी से कहा है कि वह सरहदबंदी करें और अतिक्रमण को हटाएं ताकि जल्द ही सड़क को चौड़ा करने और साइकिल ट्रैक बनाने का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed