{"_id":"6138c75a8ebc3eb62314f0a2","slug":"preparations-for-puta-election-begin-membership-fee-will-be-deducted-from-salary-chandigarh-news-pkl426073068","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुटा चुनाव की तैयारियां शुरू, वेतन से कटेगा सदस्यता शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुटा चुनाव की तैयारियां शुरू, वेतन से कटेगा सदस्यता शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क अक्तूबर में आने वाले वेतन से काटा जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से सहमति मांगी गई है। वहीं शिक्षक शुल्क नकद भी जमा कर सकेंगे। चुनाव अधिकारी प्रो. विजय नागपाल को बनाया गया है।
पुटा के पदाधिकारियों की हुई बैठक में शिक्षकों की चल रही भूख हड़ताल शृंखला की प्रशंसा की गई। कहा कि सातवें वेतनमान का लाभ सभी को दिलाकर रहेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय कैंपस बंद चल रहा है। कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। ऐसे में सदस्यता शुल्क हर विभाग में जाकर एकत्रित करना संभव नहीं हो पाएगा। इसके लिए यह हल निकाला गया है कि शिक्षक अपने वेतन से सदस्यता शुल्क दे सकेंगे। इस पर शिक्षकों को जल्द अपनी सहमति दर्ज कराने को कहा है।
पुटा पदाधिकारियों ने कहा कि यह चुनाव समय पर होगा। तेजी से तैयारियां चल रही हैं। मालूम हो कि पिछले चुनाव में भी प्रो. नागपाल ही अधिकारी रहे थे। कुछ शिक्षकों ने उनके नाम पर आपत्तियां दायर की थीं। उन्हें इस बार भी चुनाव अधिकारी बनाया गया है। कुछ शिक्षक अंदरखाने से इसका विरोध कर रहे हैं।