फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for Haryana Assembly Monsoon Session

हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र बुलाने की तैयारी शुरू, अधिकारी व दर्शक दीर्घा में बैठेंगे विधायक

Fri, 17 Jul 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jul 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Haryana Assembly Monsoon Session
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र बुलाने की तैयारी शुरू हो गई है। विधानसभा सचिवालय कोरोना के दौरान सत्र के आयोजन में जुट गया है। कोरोना के कारण सरकार व विधानसभा ने सत्र न टालने का फैसला किया है। शारीरिक दूरी के साथ सत्र कराया जाएगा, विधायक उचित दूरी पर बैठेंगे। अधिकारी व दर्शक दीर्घा में भी विधायकों को बिठाया जाएगा। सरकार व विधानसभा सचिवालय पहले वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सत्र के आयोजन पर विचार कर रहे थे, जिस पर सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


इसलिए विधानसभा सचिवालय ने सत्र के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायकों ने प्रश्न भी भेजने शुरू कर दिए हैं। कोरोना के कारण हरियाणा सरकार चाहती थी कि इस बार सत्र का आयोजन न किया जाए। इस बीच वीडियो कान्फ्रेंसिंग से भी सत्र के आयोजन का सुझाव आया। इस पर सहमति न बनने पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने सत्र के आयोजन की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। मंत्रिमंडल बैठक में भी सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार, सत्र अगस्त में बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की अगली बैठक में सत्र की तारीख तय होने की उम्मीद है। सत्र की अवधि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में तय होगी, लेकिन कोरोना के चलते सत्र के तीन दिन से ज्यादा चलने की संभावना नहीं है। विधानसभा के प्रश्नकाल में किन विधायकों के कौन से सवाल लगेंगे, यह ड्रा से तय होगा। पिछली बार विधानसभा स्पीकर ने ऐसा प्रयोग किया था, जो काफी सफल रहा। विधानसभा में इस बार दर्शक दीर्घा में दर्शक नहीं होंगे। स्पीकर के सामने की 45 सीट पर इस बार दो नहीं एक विधायक बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉनसून सत्र में इस बार जो व्यवस्था अपनाई जा सकती है, उसके मुताबिक स्पीकर के आसन के सामने एक सीट पर एक विधायक ही बैठेगा। कुछ विधायकों को दर्शक दीर्घा तो कुछ विधायकों को अधिकारी गैलरी में बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed