{"_id":"6765ca2903862d7cf20d224a","slug":"preparations-for-excise-policy-2025-26-started-suggestions-sought-from-liquor-contractors-by-december-30-chandigarh-news-c-16-pkl1043-589249-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक्साइज पॉलिसी 2025-26 की तैयारियां शुरू, शराब ठेकेदारों से 30 दिसंबर तक मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक्साइज पॉलिसी 2025-26 की तैयारियां शुरू, शराब ठेकेदारों से 30 दिसंबर तक मांगे सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने वर्ष 2025-26 की एक्साइज पॉलिसी को फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने पॉलिसी के लिए सभी शराब ठेकेदारों से 30 दिसंबर शाम 5 बजे तक सुझाव मांगे हैं। विभाग के अनुसार ईमेल आईडी aetc-chd@ nic.in पर सुझाव भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा लोग सेक्टर-17 स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिस के प्रथम फ्लोर पर भी सुझावों की कॉपी जमा करवा सकते हैं।
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सभी की तरफ से आए सुझावों पर विचार-विमर्श करने के बाद विभाग हितधारकों के साथ बैठक भी करेगा और सुझावों को फाइनल पॉलिसी में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। एक्साइज विभाग जनवरी माह में पॉलिसी को फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू करता है और लोगों से सुझाव मांगता है। बता दें कि पिछले दो वर्षों से एक्साइज विभाग शराब के सभी ठेकों को नीलाम नहीं कर पा रहा है। वर्तमान वर्ष 2024-25 की नीति के तहत 97 ठेकों की बिक्री की जानी थी लेकिन इसमें से आठ ठेकों के लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई थी, जिसकी वजह से यह खाली रह गए। इसके अलावा चार शराब के ठेके बीच में बंद हो गए थे, क्योंकि ये घाटे में चल रहे थे और विभाग को लाइसेंस फीस जमा नहीं कर पाए, जिसकी वजह से बाद में विभाग ने खुद ही इन्हें सील कर दिया था। वर्ष 2023-24 में भी एक्साइज विभाग कई बार प्रयास के बावजूद अपने बाकी बचे 18 ठेकों की नीलामी नहीं कर पाया था। शहर में शराब के ठेके चलाने वाले ठेकेदारों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से हर साल सुझाव मांगे जाते हैं। विभिन्न हितधारक सुझाव भी देते हैं लेकिन इन्हें विभाग लागू नहीं करता है। हालांकि इस बार भी वो विभाग को सुझाव सौंपेंगे।