फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations begin to host the 21st Asian Roller Skating Championship

Chandigarh News: 21वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए तैयारियां शुरू

Wed, 29 Jul 2026 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin to host the 21st Asian Roller Skating Championship
चंडीगढ़। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ को 21वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप आवंटित किए जाने के बाद शहर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय इवेंट की मेजबानी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने मनीमाजरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक भव्य और वर्ल्ड-क्लास स्केटिंग रिंक तैयार करने का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने हालिया दौरों के बाद इसके नक्शे और लागत अनुमान (इस्टीमेट) पर काम शुरू कर दिया है। वर्ल्ड स्केट एशिया के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्व में दिए गए सुझावों और कड़े अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर ही यह लेआउट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया भर से आने वाले शीर्ष एथलीटों को यहां वैश्विक स्तर की आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

तीन अलग-अलग ट्रैक्स से लैस होगा अत्याधुनिक वेन्यू
आर्किटेक्ट विभाग द्वारा तय किए जा रहे प्लान के अनुसार, मनीमाजरा के इस नए स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के तीन अलग-अलग ट्रैक बनाए जाएंगे। नक्शा फाइनल होने के तुरंत बाद इंजीनियरिंग विंग द्वारा इसकी कुल लागत का फाइनल इस्टीमेट तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं के लिए साबित होगा दीर्घकालिक लेगेसी प्रोजेक्ट
इस मेगा इवेंट में पूरे एशिया से सर्वश्रेष्ठ स्केटर्स, कोच और खेल अधिकारी हिस्सा लेने आएंगे। यह रिंक न केवल आगामी एशियन चैंपियनशिप का मुख्य वेन्यू होगा, बल्कि चैंपियनशिप संपन्न होने के बाद ट्राइसिटी के स्थानीय बच्चों और युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात यानी दीर्घकालिक लेगेसी प्रोजेक्ट साबित होगा। इससे चंडीगढ़ और आसपास के उभरते स्केटर्स को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय ट्रेनिंग ग्राउंड की सुविधा मिल सकेगी।
प्रशासन और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की टीम ने मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का दौरा कर लिया है। अब नक्शे पर काम होगा। इसके बाद ही एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। - सौरव अरोड़ा,डायरेक्टर स्पोर्ट्स




मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साथ काफी जगह है। जिसकी वजह से इसका चयन किया गया है। फिलहाल यह प्रारंभिक स्टेज पर है। इसको अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप से विकसित किया जाएगा। - सीबी ओझा,चीफ इंजीनियर चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed